{"_id":"65bd1b07cd915b406f075e0a","slug":"police-remand-of-suspended-aig-malvinder-singh-sindhu-extended-by-one-day-mohali-news-c-16-1-pkl1006-343481-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सस्पेंड एआईजी मालविंदर सिंह सिंद्धू का एक दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सस्पेंड एआईजी मालविंदर सिंह सिंद्धू का एक दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा
Fri, 02 Feb 2024 10:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Fri, 02 Feb 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
फेज-8 थाने में दर्ज हुआ था मामला, अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस को मिला था रिमांड विजिलेंस दफ्तर में पूछताछ के दौरान मिला था रिकार्डर, फॉरेंसिक रिपोर्ट को आधार बनाकर नया मामला किया था दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पंजाब पुलिस के चर्चित अधिकारी सस्पेंड एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को पिछला रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को दोबारा से मोहाली अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मालविंदर सिंह सिद्धू का एक दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है। मालविंदर के खिलाफ फेज-8 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 384, 34 व प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को प्रोडक्शन वारंट पर मोहाली लाया गया था। उसके खिलाफ नया मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था।
बताया जा रहा है कि एआईजी मालविंदर सिंह के पास विजिलेंस दफ्तर में पूछताछ के दौरान हुए हंगामे पर एक रिकार्डर बरामद हुआ था। इस रिकार्डर को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया। इस संबंध में फॉरेंसिक लैब की जांच में यह बात सामने आई है कि पूर्व एआईजी व
विज्ञापन
उसके साथी अपनी सलाह कर अलग-अलग व्यक्तियों से पैसे की मांग करते थे।
फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट पुलिस को सौंपी गई थीए जिसके आधार पर एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ नया मामला दर्ज किया गया। जिक्रयोग है कि पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को सरकारी अधिकारियों से रिश्वत लेने के लिए ब्लैकमेल करने के मामले में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने विजिलेंस दफ्तर में काफी हंगामा किया। इसी दौरान पुलिस को उसके पास से रिकार्डर मिला, जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा गया।