{"_id":"69332d816f66fdc303070f6a","slug":"police-raided-three-spa-centers-filed-a-case-against-the-owner-and-tenant-and-sent-one-accused-to-jail-mohali-news-c-71-1-mli1010-136500-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: तीन स्पा सेंटरों पर पुलिस ने मारा छापा, मालिक-किराएदार पर मामला दर्ज, एक आरोपी जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: तीन स्पा सेंटरों पर पुलिस ने मारा छापा, मालिक-किराएदार पर मामला दर्ज, एक आरोपी जेल भेजा
विज्ञापन
जीरकपुर। थाना ढकोली पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में शुक्रवार को तीन स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की है। ढकोली पुलिस ने स्पा रोक, दा स्पा और इलाइट स्पा सिटी कोर्ट में कार्रवाई कर आठ युवतियों को मुक्त कराया। युवतियां यूपी, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल की रहने वाली हैं। ढकोली निवासी साजिद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने स्पा सेंटरों के मालिकों और किराएदारों पर इमोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट की धारा 3, 4, 5 और अन्य के तहत मामला दर्ज किया है। इनकी जांच भी जारी है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि इन स्पा के मालिक और किरायेदार बाहर से युवतियों को लाकर देह व्यापार करवाते हैं। मुखबिर ने बताया कि आज भी युवतियों को बुलाया गया है। सूचना मिलते ही एएसआई निर्मल सिंह ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि इस तरह के गैरकानूनी काम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इससे पहले भी जीरकपुर पुलिस वीआईपी रोड पर स्पा सेंटरों पर रेड कर चुकी है। एएसआई निर्मल सिंह की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम में हवलदार विनोद कुमार, हवलदार अवतार सिंह, महिला सिपाही दलबीर कौर और महिला सिपाही सोमनपाल कौर शामिल थे। मामले में एएसपी गजलप्रीत कौर का कहना है कि अभी छापा मारकर कार्रवाई कर रहे हैं। जल्द ही जिन स्पा सेंटर में इस तरह की गतिविधियां मिलेंगी उनको सील किया जाएगा।