फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police raided five states for the arrest of gangster Ankit Rana

गैंगस्टर राणा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पांच प्रदेश में दी दबिश

Tue, 19 Jul 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Police raided five states for the arrest of gangster Ankit Rana
जीरकपुर। शहर के होटल मालिकों से रंगदारी मांगने वाले भूप्पी राणा गैंग के सक्रिय तीन गैंगस्टरों को पकड़ने के बाद एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गैंगस्टर अंकित राणा को गिरफ्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश समेत पांच प्रदेशों में दबिश दी है। हालांकि अभी तक सफलता नहीं मिली है। उधर, रविवार रात मुठभेड़ के दौरान सब इंस्पेक्टर राहुल और गैंगस्टर रणबीर राणा गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। सब इंस्पेक्टर राहुल का ढकोली स्थित अस्पताल में ही इलाज चल रहा है, जबकि गैंगस्टर रणबीर राणा का जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में ऑपरेशन चल रहा है। वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार दोनों गैंगस्टरों को कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए 10 दिन का रिमांड मांगा, लेकिन कोर्ट ने चार दिन का रिमांड मंजूर किया।
विज्ञापन

इनपुट के आधार पर हरियाणा के पंचकूला जिले के बरवाला में दो जगह, अंबाला और कुरुक्षेत्र में दो जगह छापेमारी की। इसके अलावा हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में दबिश दी। बलटाना के एक होटल संचालक ने बताया कि गैंगस्टर अंकित राणा तीन साल से रंगदारी वसूल रहा था। यदि कोई विरोध करता था तो उसके गुर्गे होटल में तोड़फोड़ करते थे और जान से मारने कि धमकी देते थे। यही कारण है कि वह रंगदारी देते थे। पुलिस भी इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर रही थी। इसके अलावा शहर के एक नामी बिल्डर से भी लॉरेंस गैंग द्वारा लाखों की रंगदारी मांगी गई है। संवाद
विज्ञापन

पुलिस को पांच होटल मालिकों ने दी शिकायत
बलटाना में रविवार रात हुई कार्रवाई के बाद होटल मालिकों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है और वह डर के साए से बाहर निकले हैं। यही कारण है कि सोमवार को पांच होटल मालिकों ने पुलिस को भूप्पी राणा गैंग के अंकित राणा और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दी है। होटल मालिकों का कहना है कि यदि कोई अंकित राणा को रंगदारी नहीं देता था तो वह लोग हरियाणा के गैंगस्टर गौरव के साथ वीडियो कॉल के जरिए बात करवाते थे और भूप्पी राणा का डर दिखाकर रंगदारी वसूलते थे। पांच होटल मालिकों ने भले ही पुलिस पर भरोसा करते हुए शिकायत दे दी है लेकिन उन्हें डर सता रहा है कि गैंगस्टर अंकित राणा या भूप्पी राणा गैंग का कोई सदस्य उनको नुकसान न पहुंचा दे। यही कारण है कि शिकायतकर्ताओं का नाम उजागर नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई को दिया अंजाम
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के इंचार्ज डीएसपी विक्रम बराड़ की अगवाई में बलटाना में रविवार रात कार्रवाई की गई। डीएसपी विक्रम बराड़ पहले भी कई गैंगस्टरों का एनकाउंटर कर चुके हैं। जीरकपुर में तैनात हुए उन्हें अभी कुछ ही दिन हुए हैं कि उनके द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इस से पहले ढकोली क्षेत्र में भी डीएसपी विक्रम बराड़ ने लॉरेंस गैंग के अंकित भादू नामक गैंगस्टर का एनकाउंटर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed