फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   police post, five new police post open in mohali, badal, mohali police, mohali

गुडन्यूज: मोहाली में खुलेंगे 5 नए थाने, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

Sat, 30 Apr 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sat, 30 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
police post, five new police post open in mohali, badal, mohali police, mohali
पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में मौत गला घोंटने से होने की बात सामने आई है।
सीएम प्रकाश सिंह बादल ने शहर में महिला थाने समेत पांच नए थाने खोलने की मंजूरी दी है। यह थाने एयरोसिटी से लेकर न्यू चंडीगढ़ स्थित मेडिसिटी में स्थित होंगे। थानों के लिए गमाडा निशुल्क जमीन देगा। बादल ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि थाने के लिए जगह अलॉट करने की कार्रवाई तुरंत पूरी जाए, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह थाने सेक्टर-89, एयरोसिटी, आईटी सिटी (सेक्टर 66), मेडिसिटी (न्यू चंडीगढ़, मुल्लांपुर) और सेक्टर 77 में खोले जाएंगे। जानकारों के मुताबिक इन इलाकों में जल्द ही लोग रहना शुरू कर देंगे। इसके बाद लोगों की सहूलियत के लिए यह कार्रवाई की गई है। साथ ही नए थाने खुलने से अन्य थानों का वर्कलोड कम होगा।
विज्ञापन


मोहाली को पहली बार मिलेगा महिला थाना
शहर को पहली बार महिला थाना मिला है। थाने में अधिकारी से लेकर अन्य कर्मचारी महिला होंगी। ऐसे महिलाएं अपनी समस्याओं को आसानी से पुलिस के सामने रख पाएंगी। इससे पहले फेज-7 स्थित एनआरआई विंग में ही महिला थाना था। गौरतलब है कि अभी तक शहर के कुछ थानों को प्रॉपर जगह नहीं मिली है। इसमें थाना मटौर और सोहाना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मिलेगी थानों काे जगह
 एरिया               जगह
सेक्टर-89    एक एकड़
एयरोसिटी     0.92 एकड़
आईटी सिटी   2 एकड़
मेडिसिटी    एक एकड़
सेक्टर-77 0.50 एकड़

बादल ने शुरू की चुनाव की तैयारी
सीएम प्रकाश सिंह बादल ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। दो दिन में उन्होंने जिले को काफी तोहफे दिए। एक तरफ जहां शुक्रवार को डिप्टी सीएम ने जीरकपुर का दौरा करके सौ करोड़ रुपये सड़कों के लिए देने की घोषणा की। वहीं, बादल ने अब पांच थानों की सौगात दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed