फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police not registering a case against Congress leaders who sell illegal liquor under political pressure: Sharma

राजनीतिक दबाव में अवैध शराब बेचने वाले कांग्रेसी नेताओं पर पुलिस दर्ज नहीं कर रही केस : शर्मा

Sun, 03 May 2020 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Police not registering a case against Congress leaders who sell illegal liquor under political pressure: Sharma
डेराबस्सी। हलका विधायक एनके शर्मा ने शनिवार को कहा है कि जहां दुनिया में फैली जानलेवा कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। वहीं ऐसी मुश्किल की घड़ी में कांग्रेसी नेता मानवता की सेवा करने के बजाय शराब का अवैध कारोबार करके अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं और सरकार को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस पर विधायक ने पुलिस से ऐसे कांग्रेसी नेता के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल गत शुक्रवार को विधायक एनके शर्मा ने डेराबस्सी के नजदीकी गांव माहींवाला में एक शोरूम में सरेआम अवैध शराब बेचने का फेसबुक पर लाइव होकर खुलासा किया था। इस दौरान पुलिस को मौके पर बुलाकर दिखाया गया था कि यहां अवैध रूप से भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड की शराब बेची जा रही थी। इसके बावजूद पुलिस ने जिस शोरूम में यह शराब ठेका खुला है उसके मालिक कांग्रेसी नेता रणजीत सिंह रैडी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

इस पर विधायक शर्मा ने शनिवार को रोष प्रकट करते हुए कहा है कि इस मामले में पुलिस की ओर से मौके से पकड़े गए सिर्फ दो कारिंदों के खिलाफ केस दर्ज कर खानापूर्ति की गई है। जबकि पुलिस को पंजाब कैबिनेट के शराब के कारोबारी एक मंत्री, शोरूम के मालिक कांग्रेसी नेता के खिलाफ अवैध शराब बेचने, कोरोना फैलाने, अवैध तौर पर शराब की तस्करी करने के आरोप में केस दर्ज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक शर्मा ने कहा है कि अवैध शराब की बिक्री की जानकारी जब उन्होंने विभाग के एईटीसी को दी तो उन्होंने फोन पर अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय गलत शब्दों का इस्तेमाल कर बदसलूकी की। शर्मा ने आरोप लगाया है कि एईटीसी ने जवाब दिया है कि अगर अवैध रुप से शराब बिक रही है तो बिकने दो और एईटीसी इतनी फ्री नहीं है कि जगह-जगह शराब बिकने से रोकती रहे।
विधायक ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव के नीचे संबंधित व्यक्तियों को बचाने का प्रयास कर रही है। कागजों में कांग्रेसी नेता के शोरूम को मंजूरशुदा ठेका दिखाने की कोशिश की जा रही है। जबकि शोरूम के बाहर बोर्ड नहीं लगा था।
इस संबंधी शोरूम मालिक एवं कांग्रेसी नेता रणजीत सिंह रैडी ने कहा है कि यह शोरूम उन्होंने किराए पर दिया हुआ है। उन्हें जानकारी नहीं है कि यहां शराब बिक रही है।

इसको लेकर पुलिस जांच अधिकारी सहायक इंस्पेक्टर नरिंद्र कुमार ने कहा कि एक्साइज विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस जगह मंजूरशुदा ठेका चल रहा था जो लॉकडाउन के कारण बंद था। हलका विधायक ने कहा कि यहां पर अवैध रुप से शराब बेची जा रही थी। पुलिस ने मौके से दो कारिंदों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed