फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police investigate about information of Bomb in Mohali came out

मोहाली में हड़कंप: निजी स्कूल में बम की सूचना ने उड़ाई पुलिस की नींद, चार घंटे तक चली जांच

Sat, 26 Feb 2022 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Feb 2022 03:20 PM IST
सार

मामला शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे का है। स्कूल में परीक्षाएं चल रही थीं। छात्र आ रहे थे। जबकि कुछ अभिभावक बाहर खड़े थे। सूत्रों से पता चला है कि एक अज्ञात व्यक्ति आया और एक छात्र को पत्र देकर चला गया।

विज्ञापन
Police investigate about information of Bomb in Mohali came out
मोहाली के स्कूल में जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली फेज-सात के एक निजी स्कूल में शनिवार दोपहर बम की सूचना से भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की डॉग स्कवॉयड टीम, बम निरोधक दस्ता व अन्य माहिर पहुंच गए। स्कूल को खाली करवा दिया गया है। करीब चार घंटे तक स्कूल की गहनता से जांच की गई, लेकिन पुलिस को कोई ऐसी चीज नहीं मिली। मटौर थाने के एसएचओ नवीन पाल सिंह लहल ने मौके पर मीडिया से बातचीत में कहा कि यह जांच का विषय है। इसके बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन

   
मामला शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे का है। स्कूल में परीक्षाएं चल रही थीं। छात्र आ रहे थे। जबकि कुछ अभिभावक बाहर खड़े थे। सूत्रों से पता चला है कि एक अज्ञात व्यक्ति आया और एक छात्र को पत्र देकर चला गया। छात्र ने उसके कहने पर वह पत्र स्कूल मैनेजमेंट तक पहुंचा दिया। पत्र हिंदी और पंजाबी में लिखा होने की बात कही जा रही है। जैसे ही स्कूल मैनेजमेंट ने यह पत्र देखा तो उसके बाद पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सारे स्कूल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब साढ़े तीन तक पुलिस की टीमें मौके पर जुटी रहीं, लेकिन जांच में स्कूल के अंदर किसी तरह कोई भी पदार्थ नहीं मिला। यह स्कूल इलाके के प्रमुख स्कूलों में से है। यहां पर कई बड़े घरों के बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। वहीं, जैसे ही अभिभावकों तक इस संबंध में सूचना पहुंची तो वह भी चिंता में आ गए। जबकि मौके पर पहुंची मीडिया से स्कूल प्रिंसिपल अंजलि शर्मा ने कहा कि स्कूल में बम जैसी कोई चीज नहीं थी। साथ ही यह एक मॉक ड्रिल थी ताकि विपरीत स्थिति से निपटा जा सके।

विज्ञापन

मॉक ड्रिल थी तो बाकी इंतजाम क्यों नहीं

अगर यह मॉक ड्रिल का हिस्सा था तो इसमें कई खामियां थीं। क्योंकि स्कूल के बाहर एंबुलेंस से लेकर अन्य चीजें नहीं थीं। मॉक ड्रिल में प्रशासन की सारी टीमें एक साथ काम करती हैं। हालांकि देखने में ऐसा कुछ नहीं लग रहा था। जबकि स्कूल के बाहर परिजन भी चिंता में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही कैमरों की रिकॉर्डिंग

पुलिस की ओर से इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है ताकि स्कूल के छात्र को पत्र सौंपने वाले व्यक्ति की पहचान हो सके। इतना ही नहीं पुलिस ने अपनी गश्त तेज कर दी थी। मार्केट के पीछे वाली साइड में लोगों की भीड़ नहीं जुटने दी जा रही थी। साथ ही मेन सड़क पर नाका लगाकर चेकिंग मुहिम चलाई जा रही थी ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है अगर किसी भी संदिग्ध चीज को देखते हैं तो तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचित करें।

पूर्व सेहतमंत्री समेत कई नामी लोग रहते हैं इलाके में

फेज-सात शहर का प्रमुख फेजों में से एक है। यहां पर पंजाब के पूर्व सेहतमंत्री व विधायक बलबीर सिंह सिद्धू समेत कई नामी हस्तियां रहती हैं। इसके अलावा यहां की मार्केट भी प्रमुख है। जहां पर मोहाली समेत पूरे पंजाब व बाहरी राज्यों से लोग शॉपिंग आदि के लिए आते हैं। यह पहला मौका है जब इस तरह बम की सूचना किसी स्कूल में आई है। हालांकि इस एरिया में एटीएम आदि तोड़ने के पहले मामले आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed