{"_id":"627826497b674e3a395a9027","slug":"police-got-cctv-footage-of-the-accused-mohali-news-pkl450033566","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को आरोपियों का मिला सीसीटीवी फुटेज..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को आरोपियों का मिला सीसीटीवी फुटेज..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली/जीरकपुर। अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार आलोक वर्मा को अज्ञात लुटेरों द्वारा जानलेवा हमला करके घायल करने के मामले में पुलिस को आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। इसके साथ ही आरोपियों की फोटो को सोशल मीडिया ग्रुपों के अलावा विभिन्न पुलिस थानों में जारी किया है।
फुटेज में नजर आ रहा है कि स्कूटी चलाने वाले ने कपड़े से मुंह ढका हुआ है। वहीं पीछे बैठे युवक ने हेलमेट पहन रखा है। बता दें कि चार मई को तड़के ढाई बजे आलोक वर्मा पर दो लुटेरों ने हमला कर दिया था। उन्हें 27 टांके लगे हैं।
पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों ने पत्रकार आलोक वर्मा को शिकार बनाने से पहले पंचकूला में एक आइसक्रीम की दुकान में जाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। उनकी फोटो को सोशल मीडिया सहित अन्य थानों के साथ साझा करके पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी केवल पंचकूला, बलटाना और जीरकपुर में वारदात को अंजाम देते हैं क्योंकि इन क्षेत्रों की उन्हें अच्छी तरह से जानकारी है। वारदात को अंजाम देने से पहले व्यक्ति की अच्छी तरह से रेकी की जाती है। फिर मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया जाता है। ज्यादातर वारदात को अंजाम देने के लिए रात 10 बजे के बाद का समय चुनते हैं क्योंकि इस समय ऑफिस से घर जाने वाले लोग अकेले होते हैं।
नारियल काटने वाले चाकू का करते हैं इस्तेमाल
पुलिस की मानें तो वारदात के लिए आरोपियों ने नारियल काटने वाला चाकू रखा हुआ है। आरोपी इतने शातिर हैं कि चाकू को सीधे तरीके से वार करने के बजाय उल्टी तरफ से वार करते हैं। इसमें व्यक्ति की जान जाने का खतरा कम रहता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि बेहोश होने के बाद उसके कपड़ों में रखे सामान को आसानी से निकाल सकें।
पंचकूला साइबर सेल के साथ मिलकर करेंगे ऑपरेशन
जीरकपुर में आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस लगातार इनकी धरपकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। जब पुलिस को पंचकूला में हुई वारदात का पता चला तो जीरकपुर पुलिस ने पंचकूला के साइबर सेल के साथ मिलकर ऑपरेशन को अंजाम देने का फैसला लिया। इसके लिए जीरकपुर पुलिस थाना ने आरोपियों से संबंधित जानकारियां पंचकूला के साइबर सेल को दे दी है।
कोट्स ::
आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों को जल्द पकड़कर अदालत के सामने पेश करेगी। इसके अलावा अब इस ऑपरेशन को पंचकूला साइबर सेल के साथ मिलकर अंजाम दिया जाएगा क्योंकि जीरकपुर में वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने पंचकूला के सेक्टर-5 में लूट की वारदात को इसी तरह अंजाम दिया है। -नवनीत माहल, डीएसपी, सब-डिवीजन, जीरकपुर