फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police deployed even after the protesters vacated the airport road

Mohali News: प्रदर्शनकारियों से एयरपोर्ट रोड खाली करवाने के बाद भी पुलिस है तैनात

Thu, 23 Mar 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Police deployed even after the protesters vacated the airport road
प्रदर्शनकारियों से एयरपोर्ट रोड खाली करवाने के बाद भी पुलिस तैनात
विज्ञापन

अमृतपाल की रिहाई के लिए गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के पास धरने पर बैठे थे समर्थक
मंगलवार को 25 प्रदर्शनकारियों को पकड़ा था, सभी को न्यायिक हिरासत में पटियाला भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर की एयरपोर्ट रोड पर गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना के सामने एयरपोर्ट रोड पर अभी भी भारी पुलिस बल तैनात है। मंगलवार को पुलिस ने हल्का बल इस्तेमाल कर यहां से प्रदर्शनकारियों को हटाया था। इस दौरान कई पुलिस मुलाजिम भी जख्मी भी हुए थे। इस दौरान पकड़े गए 25 उपद्रवियों को न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट रोड पर शनिवार दोपहर बाद अमृतपाल की गिरफ्तारी की खबर के बाद कौमी इंसाफ मोर्चे से निहंगों का एक जत्था सोहाना गुरुद्वारे के सामने धरने पर बैठ गया था। इन्होंने यहां से गुजरने वाले चारों तरफ के रास्तों को भी बंद कर दिया था। पुलिस प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद भी कोई समझौता नहीं हो सका था। इस धरने के कारण गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां में भी संगत को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस कारण गुरुद्वारा सिंह शहीदां की कमेटी ने पुलिस से इन्हें यहां से हटाने के लिए आग्रह किया था। पुलिस ने मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया था। इस दौरान करीब 10 पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे और 25 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया था। बुधवार को उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया है, लेकिन पुलिस की एक टुकड़ी अभी भी यहां पर 24 घंटे हालात पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


लोग बोले- प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े लोग भी उठाए
मंगलवार को पुलिस की कार्रवाई को लेकर इस दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के पास धरने के दौरान आसपास खड़े लोगों को भी पुलिस ने उठा लिया था, जबकि वे प्रदर्शनकारियों में शामिल नहीं थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कल प्रदर्शनकारियों को उठाने के साथ कुछ आम लोगों को उठाकर धक्केशाही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed