फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police demolished BJP's tent at night, detained workers and released them in the morning

Mohali News: पुलिस ने रात को उखाड़ा भाजपा का टेंट, सुबह कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर छोड़ा

Sun, 24 Aug 2025 11:19 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Police demolished BJP's tent at night, detained workers and released them in the morning
नयागांव। केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का मुल्लांपुर गरीबदास खेड़ा शिव मंदिर के पास लगाए कैंप को पंजाब पुलिस ने 23 अगस्त की रात को उखाड़ फेंका। भाजपा कार्यकर्ता 24 अगस्त को क्षेत्र के लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने वाले थे।
विज्ञापन

पुलिस ने रात को कार्रवाई कर क्षेत्र को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया। रविवार सुबह गांव मुल्लांपुर गरीबदास और न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर बैरियर पर भारी संख्या में पुलिस तैनात थी। इसके बाद न्यू चंडीगढ़-मुल्लांपुर बैरियर पर सभी वाहनों की जांच की जाने लगी। जैसे ही भाजपा कार्यकर्ता आने लगे तो उनके वाहनों को रोका जाने लगा। भारी संख्या में पहुंचे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बसों में बैठाकर डेराबस्सी थाने में बैठाकर रखा गया। दोपहर बाद सबको रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता देखकर पंजाब सरकार भी सक्रिय हो गई है। भाजपा कार्यकर्ता रविवार को शिविर लगाने की कई दिनों से तैयारी कर रहे थे। 23 अगस्त की शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने टेंट लगवाया तो आधी रात को पुलिस सक्रिय हो गई। रात को ही टेंट उखाड़कर वहां बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई। न्यू चंडीगढ़-मुल्लांपुर बैरियर पर सभी आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जाने लगी। सुबह जैसे-जैसे बीजेपी के सीनियर नेता और कार्यकर्ता न्यू चंडीगढ़ बैरियर पर पहुंचे सभी को रोक लिया गया। पंजाब पुलिस की कार्रवाई देख भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष शर्मा ने कहा कि हम लोगों की भलाई का काम करने जा रहे है। इससे हमें कौन रोक सकता है। केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी स्कीम को पंजाब सरकार लोगों तक नहीं पहुंचने दे रही है। पंजाब सरकार पंजाब पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग कर धक्का-शाही कर रही है, यह सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
जैसे ही भाजपा के सीनियर नेता सुभाष शर्मा, सचिव संजीव खन्ना, पूर्व पंजाब युवा मोर्चा प्रधान एवं सचिव भानु प्रताप राणा, खरड़ विधानसभा हलका इंचार्ज कमलदीप सैनी, जिला वाइस प्रधान सुरेंद्र कौशिक बबल, नरेंद्र राणा, नयागांव मंडल अध्यक्ष जोगिंदर पाल गुर्जर की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। गांव मुल्लापुर गरीबदास खेड़ा शिव मंदिर के पास पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को बसों में बैठाना शुरू किया। उसी समय सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार मुर्दाबाद, धक्केशाही नहीं चलेगी जैसे जोरदार नारे लगाए।

भाजपा के सीनियर नेताओं के आदेशानुसार 23 अगस्त की रात लगभग 10:30 बजे तक कैंप लगाने के लिए गांव मल्लांपुर खेड़ा शिव मंदिर के पास टेंट लगाया गया था। रात 12:00 के बाद पंजाब पुलिस ने टेंट वाले को फोन कर पूरा टेंट का सामान वहां से उठवा दिया। सुबह पूरे मुल्लापुर गांव में और न्यू चंडीगढ़ बैरियर तक पूरी पंजाब पुलिस फोर्स लगा दी गई। यह सरासर पंजाब सरकार की धक्का-शाही है। पंजाब सरकार जनता की आवाज को दबाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां कर रही है। - अरविंद पुरी, भाजपा नेता, गांव मुल्लांपुर गरीबदास


कैंप पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी होना था। मनीष ससोदिया, केजरीवाल और भगवंत मान के दबाव में आकर पुलिस ने कार्रवाई की है। यह पूरी तरह गैरकानूनी और अलोकतांत्रिक है। भारतीय जनता पार्टी किसी भी हाल में पंजाब की जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचित नहीं होने देगी और जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। राज्यपाल और मुख्य सचिव से मांग की है कि दोषी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। -एनके वर्मा, पंजाब भाजपा लीगल सेल संयोजक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed