फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police control two vicious gangsters, hand over recovered jewels to owners

पुलिस ने चोर गिरोह के दो शातिर किए काबू, बरामद गहने मालिकों को सौंपे

Thu, 04 Mar 2021 02:29 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Police control two vicious gangsters, hand over recovered jewels to owners
खरड़। सदर पुलिस ने खरड़ और बलौंगी क्षेत्र में दिन दहाड़े चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे बरामद किए गए गहने बुधवार को असली मालिकों को सौंप दिए हैं। खरड़ की डीएसपी रूपिंदरदीप कौर सोही और थाना सदर के एसएचओ ने बताया कि शातिरों में सुनील कुमार निवासी हैबोवाल जिला लुधियाना को कार नंबर पीबी-10-एचएस-9630 समेत गिरफ्तार किया था। वहीं, दूसरे आरोपी मुनी कुमार ने पूछताछ में माना कि उसने 4 जनवरी, 2021 और 10 जनवरी, 2021 को खरड़ क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। शातिर सुनील को उक्त मामले में नामजद कर उससे चोरी किए गए सोने के गहने और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी नंबर पीबी-10-जीएक्स-7360 और हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से बरामद गहनों की कीमत करीब 9 लाख रुपये है। पुलिस ने बताया कि बलौंगी और खरड़ क्षेत्र में जिन लोगों ने गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उनको बुलाकर बरामद किए गए गहने पहचान करवाकर उन्हें सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed