फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police caught snatching gang, thirty phones recovered

पुलिस ने दबोचा झपटमार गिरोह, तीस फोन बरामद

Sun, 12 Dec 2021 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Police caught snatching gang, thirty phones recovered
मोहाली। जिला पुलिस ने लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के चार सदस्यों को दबोचा है। उनके पास से विभिन्न कंपनियों के तीस मोबाइल स्मार्ट फोन बरामद हुए हैं। इतना ही दो आरोपियों पर पहले भी केस दर्ज हैं। वहीं, एक आरोपी कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। आरोपियों की पहचान मोनू खान निवासी सोहाना, खुश कुमार निवासी सोहाना, रोहित निवासी गांव संभालकी और संजू कुमार निवासी सेक्टर-77 के रूप में हुई है। सभी आरोपियों की उम्र 22 से 24 साल के बीच में है। इनके खिलाफ सोहाना थाने में केस दर्ज किया है। एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने पूरी योजना के तहत नाका लगाकर आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि वह लंबे समय इलाके के मोबाइल फोन की चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देने में लगे थे। यह सारे आरोपी नशा करने के आदी हैं। मोनू खान के खिलाफ पहले भी चोरी व लूट के दो मामले दर्ज हैं। इसी तरह आरोपी खुश पर पहले एक मामला दर्ज है। वह जेल से जमानत पर चल रहा था। जिक्रयोग है कि विधानसभा चुनावों को लेकर पुलिस पूरी से सख्त है। पूरे जिले में 233 के करीब रोजाना नाके लगाए जाते हैं। इसके अलावा स्पेशल कैमरे लगाकर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से करवाना उनकी कोशिश है।
विज्ञापन

18960
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed