फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police brought gangster Sukhpreet Budda and Aman Jaiton to Mohali, inquiry started

गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्डा व अमन जैतों को मोहाली ले आई पुलिस, पूछताछ शुरू

Tue, 10 Aug 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Police brought gangster Sukhpreet Budda and Aman Jaiton to Mohali, inquiry started
मोहाली। यूथ अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस अब गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्डा और अमन जैतों से पूछताछ करेगी। जेल से लाकर दोनों को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से बुड्डा को चार दिन जबकि अमन जैतों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उधर, विक्की के हत्यारों की आखिरी लोकेशन खरड़ में मिली है। हालांकि इस मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को अंदेशा है कि विक्की की हत्या गैंगवार में की की गई है। हत्या में कौन-कौन से गैंग शामिल हो सकते हैं, इसका पता लगाने के लिए पुलिस गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्डा और अमन जैतों को अलग-अलग जेलों से मोहाली लेकर आई है। सूत्रों की मानें तो यह दोनों ही दविंदर बंबीहा गैंग के करीबी माने जाते हैं। दोनों पर कुछ समय पहले पंजाब में कई केस दर्ज हुए हैं। कुख्यात गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्डा को सीबीआई के इनपुट से इंटरपोल ने यूरोप के देश रोमानिया से 12 अगस्त 2019 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इंटरपोल ने गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्डा को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया था। बाद में गैंगस्टर बुड्डा को संगरूर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

बॉक्स
खरड़ में बुड्डा पर पहले ही दर्ज है केस
गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्डा की ओर से शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसको लेकर निशांत शर्मा की ओर से थाना सिटी खरड़ में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। निशांत ने अपनी शिकायत में कहा था कि बुड्डा की ओर से उन्हें व्हाट्सएप कॉल पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
बुड्डा के कहने पर ही परमीशन से मांगी गई थी फिरौती
14 अप्रैल 2018 को सिंगर परमीश वर्मा और उसके दोस्त कुलवंत सिंह पर हमले के मामले में गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह, गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्डा सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का केस दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच में गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ करने पर सामने आया था कि गैंगस्टर बुड्डा के कहने पर ही उसने परमीश से फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed