{"_id":"67febaaa6c18c517d40448ec","slug":"police-arrested-two-drug-addicts-found-unconscious-in-phase-6-mohali-news-c-71-1-mli1005-127920-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फेज-6 में बेसुध पड़े दाे नशेड़ियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फेज-6 में बेसुध पड़े दाे नशेड़ियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। वेरका बूथ फेज-6 के खाली प्लाॅट से पुलिस ने दो नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है। दोनों बेसुध हालत में प्लॉट में पड़े थे। पुलिस ने उनका डोप टेस्ट करवाया जोकि पॉजिटिव आया। फेज-1 पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीएपएस की धारा 27 व 61 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अमरिंदर सिंह निवासी गांव गुरदितपुरा राजपुरा और मनजिंदर सिंह बनूड़ के रूप में की गई है।
दोनों के खिलाफ एएसआई गुरविंदर सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि वे युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत शिवालिक स्कूल फेज-6 पर मौजूद थे। दोपहर करीब 12 बजे जब वे वेरका बूथ के पास खाली पड़े प्लॉट पर पहुंचे तो देखा कि दो सरदार नशे की हालत में जमीन पर गिरे हुए थे। बाइक उनके पास खड़ी थी।
पुलिस ने हिलाया तो दोनों ने भागने का प्रयास किया। नशा करने की वजह से वे भाग नहीं सके। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनसे कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने सिविल अस्पताल फेज-6 में दोनों का डोप टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया। इसके बाद मामला दर्ज किया गया।