फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police arrested 3 heroin suppliers

पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने वालों को किया गिरफ्तार

Thu, 19 Dec 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 3 heroin suppliers
नयागांव। दिल्ली से हेरोइन मंगवाकर चंडीगढ़ और नयागांव में बेचने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। इनकी पहचान अमित सिंह निवासी गोविंद नगर, दीपक कुमार राम दरबार चंडीगढ़, रवि सिंह गोविंद नगर के रूप में हुई। इन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया था। तीनों युवकों को गत 16 दिसंबर को नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने नाडा पुल के पास 30 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। नयागांव थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस रिमांड में सामने आया है कि तीनों युवक दिल्ली से नशा लाकर नयागांव और चंडीगढ़ के युवाओं को बेचते थे। करीब छह महीने से यह युवक इस कारोबार में संलिप्त थे।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार दिल्ली में युवकों के हाइप्रोफाइल लोगों से लिंक है। उनके पास अफगानिस्तान, पाकिस्तान और पड़ोसी देश म्यांमार से लाई हुई हेरोइन की तस्करी होती है। यह यहां पर काफी कम रेट में मिलती है। मुनाफा कमाने और नशे के आदी होने के कारण वे चंडीगढ़ और नयागांव के युवाओं को नशा बेचते थे। तीनों युवकों का मेन फोकस चंडीगढ़ के नामी कॉलेज में पढ़ने वाले अमीर घरों के छात्रों समेत व बाहरी राज्य से आकर चंडीगढ़ में बड़ी पोस्ट पर जॉब करने वाले होते थे। जानकारी के अनुसार दोनों युवक नशे के आदी हैं लेकिन तीसरे ने अभी शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed