फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Poets presented compositions in Kavi Samvad literature

कवि संवाद साहित्य में कवियों ने पेश की रचनाएं

Mon, 06 Dec 2021 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Poets presented compositions in Kavi Samvad literature
मोहाली। शहर में ट्राइसिटी के कवियों द्वारा कवि संवाद साहित्य करवाया गया। इसमें तीन भाषा के कवियों ने अपनी रचनाएं पेश कीं। इस मौके पर उन्होंने कोरोना जैसी बीमारी के लिए लोगों को कविताओं के माध्यम से जागरूक करवाया। इस दौरान अमेरिका से आई कवयित्री डॉ. सरिता मेहता बतौर मुख्यातिथि के रूप शामिल हुईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कवयित्री डॉ. उमा शर्मा और कवि डॉ. अजीत कमल सिंह हमदर्द की ओर से की गई। कवि प्रेम विज ने कोरोना पूरी तरह से गया नहीं है खतरा पूरी तरह से टला नहीं है पेश की। नीरू मित्तल नीर ने पूछ रही चिड़िया, क्यों है सन्नाटा कहां गए दो पैरों वाले जंतु सारे प्रस्तुत की। वहीं, डॉ. अनीश गर्ग ने कोरोना हमारा कीमती खजाना ले गया, दोस्तों के साथ बैठे जैसे जमाना हो गया’ नामक कविता पेश की जिसे सुन सभी अपने बीते समय को याद करने के लिए मजबूर हो गए। इस मौके पर अशोक भंडारी नादिर, हरेंद्र सिन्हा, डा. देवराज त्यागी, बीके गुप्ता, संगीता शर्मा कुंद्रा, विमला गुगलानी, डेजी बेदी जुनेजा, राशि श्रीवास्तव, सागर सिंह भूरिया, आरके भगत, संतोष गर्ग, अनिल चिंतित ने कोरोना से बचकर रहने का संदेश देती हुई कविताएं सुनाई। जबकि राज विज, सरोज शर्मा, गुरपाल कौर, चंद्रकांता शर्मा, रानी शर्मा, बलजिंदर कौर ने गीतों से माहौल खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed