{"_id":"5f91ec7b8ebc3e9b7638b187","slug":"playboy-club-s-bouncer-entangled-with-the-police-torn-uniform-mohali-news-pkl391840896","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेबॉय क्लब का बाउंसर पुलिस से उलझा, मुलाजिम की फाड़ी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेबॉय क्लब का बाउंसर पुलिस से उलझा, मुलाजिम की फाड़ी वर्दी
विज्ञापन
नयागांव। वीरवार देर शाम नयागांव के नाडा पुल के पास लगाए स्पेशल नाके पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दोरान दस्तावेज मांगने पर दो पहिया वाहन चालक सवार प्लेबॉय क्लब का बाउंसर पुलिस मुलाजिमों से उलझ गया। बाउंसर ने एसएचओ और दो मुलाजिमों से धक्का मुक्की की और मामला इतना बढ़ गया कि उसने एक पुलिस मुलाजिम की वर्दी तक फाड़ दी। इस मौके पर काफी देर ड्रामा चलता रहा और लोग जमा हो गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस वाले आरोपी बाउंसर को थाने ले आए, आरोपी की पहचान 28 वर्षीय देवराज निवासी गांव नाड्डा के रूप में हुई है।
नयागांव थाने के एसएचओ जगजीत सिंह ने कहा आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। जिसमें पुलिस मुलाजिम से उलझने और सरकारी काम में बाधा डालने समेत कई धाराओं को जोड़ा गया है। इस आरोपी पर पहले भी हत्या समेत कई धाराओं के तहत केस चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस नाके पर दोपहिया वाहन पर आया। जब पुलिस ने उसे रोक कर दस्तावेज दिखाने को कहा तो युवक ने पुलिस का कहा कि उसका घर पास ही है वह घर से अपने दस्तावेज मंगवा लेगा। पुलिस ने उसे स्थानीय निवासी देखकर समय दे दिया तो उसने वाहन की आरसी मंगवा ली। जबकि वह ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखा पाया। इस पर जब पुलिस ने उसका चालान काटा तो वह नाके पर तैनात पुलिस मुलाजिमों से उलझ गया और गाली गलौज शुरू कर दी, इसके साथ ही वहां खड़े थाने के एसएचओ से धक्का मुक्की करने लगा। जब एसआई सौदागर सिंह बीच बचाव में आए तो वह उनसे भी उलझ गया। इसी बीच पुलिस मुलाजिम अजय ने भी उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उसकी वर्दी तक फाड़ दी। उसका ड्रामा काफी देर चला। इस पर पुलिस ने इस घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी और आरोपी युवक को मशक्कत के बाद काबू कर थाने ले आए और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी इस तरह का मामला मोहाली में भी सामने आ चुका है। यहां पर एक युवक ने पुलिस पर बाइक चढ़ाने की कोशिश की थी। इस दौरान पुलिस मुलाजिम का कूल्हा टूट गया था।
विज्ञापन
कालका में दर्ज है हत्या का केस
एचएचओ जगजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कालका में 2018 में हुई एक हत्या के मामले में केस दर्ज है। इसके बाद से वह कुरुक्षेत्र जेल में बंद था और जून में ही वह जमानत पर जेल से बाहर आया है। पुलिस ने बताया कि जिस तरीके से आरोपी घटना स्थल पर पुलिस के सामने पेश आया, जैसे मान लो प्रोफेशनल आरोपी हो, लेकिन पूछताछ में पता चला कि उसके ऊपर हत्या का केस भी दर्ज है। उन्होंने कहा कि बाकी थानों को भी जानकारी भेजकर आरोपी के बारे में जानकारी मंगवाई गई है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।