{"_id":"6094591d8ebc3ed1e853df0a","slug":"pipeline-to-be-laid-with-20-lakh-rupees-in-zirakpur-mohali-news-pkl412581388","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : वीआईपी रोड निवासियों को मिलेगी जलभराव से निजात, 20 लाख रुपये से बिछाई जाएगी पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर : वीआईपी रोड निवासियों को मिलेगी जलभराव से निजात, 20 लाख रुपये से बिछाई जाएगी पाइपलाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। नगर परिषद के वार्ड-21 और 23 को जोड़ने वाली वीआईपी रोड पर बरसाती पानी की निकासी को लेकर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस काम पर करीब 20 लाख रुपये खर्च होंगे। यह जानकारी नगर परिषद प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों ने दी।
ढिल्लों ने बताया कि वीआईपी रोड पर सड़क निर्माण तो पूर्व की सरकारों ने करवा दिया, परंतु बरसाती पानी की निकासी को लेकर कोई प्रबंध नहीं किए गए। बता दें कि अमर उजाला ने लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए।
परेशान हो रहे थे लोग
वीआईपी रोड पर स्थित एसबीपी साउथ सिटी से पेंटा होम सोसाइटी तक सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। हजारों की संख्या में यहां से गुजरने वालों को परेशान होना पड़ता है। पेंटा होम से डीपीएस स्कूल वाली गली तक सड़क की हालत ठीक है। इसके बाद सड़क की हालत बदतर हो चुकी है। लोगों का कहना है कि सड़क पर बरसात का पानी कई-कई दिन तक जमा रहता है। पानी जमा होने से धीरे-धीरे सड़क को खराब होने लगती है और कुछ दिन में गड्ढे पड़ जाते हैं। लोगों ने बताया कि इस संबंधी कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने किया सर्वेक्षण
वीआईपी रोड पर बरसाती पानी की निकासी न होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क का कायाकल्प करने के बाद भी पानी की वजह से गड्ढे पड़ जाते हैं। सड़क की हालत खराब होने से अक्सर दोपहिया वाहन चालक हादसाग्रस्त होते रहते हैं। लोगों की ओर से लगातार मिलने वाली शिकायतों के बाद अधिकारियों की टीम ने इलाके का सर्वेक्षण किया। इसके बाद रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंपी गई।
कोट्..
सड़क ही हालत बार-बार खराब होने के चलते अधिकारियों से सर्वेक्षण करवाया गया। इसमें पता चला कि वहां बरसाती पानी की निकासी के लिए प्रबंध नहीं किए गए हैं। इसलिए पहले बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने की परियोजना को मंजूरी दी गई है। इसके बाद नए सिरे से सड़क का निर्माण किया जाएगा। -उदयवीर ढिल्लों, प्रधान, नगर परिषद जीरकपुर।