{"_id":"6993849697c0da9afd0f5c8a","slug":"piles-of-garbage-in-ward-19-municipal-councils-negligence-exposed-mohali-news-c-71-1-mli1016-139217-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: वार्ड-19 में गंदगी का अंबार, नगर काउंसिल की लापरवाही बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: वार्ड-19 में गंदगी का अंबार, नगर काउंसिल की लापरवाही बेनकाब
विज्ञापन
डेराबस्सी। वार्ड नंबर 19 में पिछले एक महीने से ड्रेनेज नाले की सफाई न होने के कारण इलाके के लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। अनाज मंडी और जामा मस्जिद के पास स्थित यह नाला पूरी तरह गंदगी से भरा पड़ा है, जिसके कारण नाले का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है।
सड़क पर खड़ा गंदा पानी न केवल आवाजाही में रुकावट पैदा कर रहा है, बल्कि बदबू और बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर काउंसल के अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत कराया, लेकिन एक महीना बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
लोगों ने नगर काउंसल पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जिसके कारण आम जनता को दिन-रात गंदगी से गुजरना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह समस्या मौजूदा एमसी के घर के ठीक बाहर बनी हुई है, फिर भी प्रशासन सोता हुआ है।
विज्ञापन
मच्छरों का प्रकोप, दुर्घटनाओं का डर
इलाके में पानी खड़ा रहने से मच्छरों की भरमार हो गई है और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का डर सताने लगा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए सड़क पार करना मुश्किल हो गया है, जबकि कई बार दोपहिया वाहन सवार फिसलकर गिर चुके हैं।
डेराबस्सी नगर काउंसल में सफाई संबंधी समस्याएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जहां मंत्रियों ने अधिकारियों को फटकार लगाई है।
इलाके के वासियों ने नगर काउंसल से मांग की है कि तुरंत नाले की सफाई करवा कर सड़क पर जमा पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। अब देखना यह है कि नगर काउंसल और संबंधित अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं।