Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Piles of garbage in Mohali; the city's sanitation system has completely collapsed.

Mohali News: मोहाली में कूड़े का अंबार, शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

Mon, 30 Nov 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage in Mohali; the city's sanitation system has completely collapsed.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मोहाली। शहर को साफ-सुथरा और स्मार्ट बनाने के दावे कूड़े के ढेरों के बीच खोते नजर आ रहे हैं। मोहाली के विभिन्न इलाकों में कूड़ा उठाने की व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। फेज-2, फेज-9 सहित सेक्टर-71, बलौंगी और आईटी सिटी में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नगर निगम के 14 आरएमसी पॉइंट से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण आसपास बदबू फैल रही है।

वहीं, एयरपोर्ट रोड पर जगतपुरा स्थित कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट के आसपास भी कचरे की समस्या बनी हुई है। फेज-2 और फेज-9 के आरएमसी पॉइंट पर भी कूड़ा समय पर नहीं उठाया जा रहा। कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में स्थायी सुधार नहीं हो रहा है। फेज-2 के निखिल कुमार ने बताया कि पूरी मार्केट में बदबूदार गंदगी बनी रहती है। अभी तक इसका निदान नहीं हुआ है। बलौंगी पुल के नीचे जमा कूड़े में लगातार आग लगाई जा रही है, जिससे आसपास धुआं फैलने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed