{"_id":"6672351799bd22a116033108","slug":"pg-care-takers-daughter-was-molested-and-when-she-apologised-in-writing-she-was-beaten-up-mohali-news-c-71-1-mli1007-115849-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पीजी केयर टेकर की बेटी को छेड़ा जब लिखित में माफी मांगी तो पिटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पीजी केयर टेकर की बेटी को छेड़ा जब लिखित में माफी मांगी तो पिटवाया
विज्ञापन
मोहाली। लांडरा में पीजी पर रहने वाला व्यक्ति पीजी केयर टेकर की लड़की को परेशान करता था। कई बार रोकने पर नहीं, जब सोमवार को लिखित में मांगा कि आगे से तंग किया तो पीजी से निकाल देंगे। इस बात पर 10 लड़के बुलाकर लड़की के पिता को पिटवाया। इस मारपीट में घायल के शरीर में कई अंदरूनी चोट आई है। उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के कहने पर डॉक्टर ने पूरी घटना की सूचना संबंधित पुलिस थाना को दे दी है।
घायल ने बताया कि वह लांडरा में एक पीजी में केयर टेकर का काम करता है, और वहीं रहता भी है। वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहता है। पीजी में रहने वाला एक व्यक्ति पिछले काफी समय से उसकी बेटी को तंग करता था। इस पर बेटी की शिकायत पर पिता ने व्यक्ति को तीन महीने में चार से पांच बार समझाया कि वह उसकी बेटी से दूर रहे। पर वह नहीं माना, सोमवार को दोपहर करीब एक बजे जब उसकी बेटी रूम के बाहर खड़ी थी, तभी पीछे से आकर व्यक्ति ने उसके गाल को छुआ, इस पर बेटी ने जाकर बात मां को बताई। फिर मां ने शाम को पति के घर आने पर पूरी बात बताई। इस पर जब व्यक्ति को बुलाया और उसे लिखित में मांगा कि ऐसी हरकत दोबारा नहीं होगी। तो वह लिखने की जगह उन्हें लारा देकर वहां से चला गया। रात करीब साढ़े 11 बजे वह व्यक्ति 10 व्यक्तियों के साथ आया और लड़की के पिता पर कुत्ता सैर करवाते समय हमला कर दिया। इसके बाद घायल ने शोर मचाया तो वह व्यक्ति वहां से भाग निकले। बाद में परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया ।