फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Petrol pump owner and slum dwellers fight, five injured

पेट्रोल पंप मालिक और झुग्गी-झोंपड़ी निवासियों में मारपीट, पांच घायल

Fri, 26 Mar 2021 02:19 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump owner and slum dwellers fight, five injured
डेराबस्सी। स्थानीय बरवाला रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के मालिकों और नजदीक बसी झुग्गी-झोंपडी के निवासियों के बीच बिजली की तार में कुंडी कनेक्शन डालने को लेकर बीती रात खूनी झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों गुटों के पांच लोग घायल हो गए, जिनमें पेट्रोल पंप मालिक और चार झुग्गी निवासी शामिल हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है एक झुग्गी निवासी व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 के जीएमसीएच में रैफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस झड़प में घायल रमेश कुमार की पत्नी और उसके भाई ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पेट्रोल पंप मालिक ने उन पर कुंडी कनेक्शन डालने का झूठा आरोप लगाया था। जब उन्होंने पंप मालिक को इसका सबूत पेश करने की बात कही तो उन्होंने हमारे साथ झड़प शुरू कर दी। इसके बाद देखते ही देखते पंप मालिक के साथ 15 -20 लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। इस हमले में रमेश कुमार, उसकी पत्नी, लड़की और दो भाई घायल हो गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि हमलावरों ने रमेश के साथ बुरी तरह से मारपीट की थी। उन्होंने सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर घायल रमेश को बेसुध छोड़कर फरार हो गए। दूसरी ओर पेट्रोल पंप मालिक अवतार सिंह ने बताया कि झुग्गी निवासी उनके पंप की बिजली की तार में कुंडी डालते हैं जिनको कई बार रोकने पर भी वह बाज नहीं आ रहे। बीते बुधवार को इसके लिए उनको रोका तो उन्होंने उलटा हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की जांच कर रहे सहायक इंस्पेक्टर ने बताया कि घायलों के बयान लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed