Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Person injured in collision with a Thar to receive Rs 1.33 lakh in compensation

Mohali News: थार की टक्कर से घायल व्यक्ति को मिलेगा 1.33 लाख रुपये मुआवजा

Mon, 02 Nov 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Person injured in collision with a Thar to receive Rs 1.33 lakh in compensation
मोहाली मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल ने बीमा कंपनी को भुगतान के दिए आदेश, इलाज, दर्द और आने-जाने के खर्च के लिए तय की राशि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल ने बड़ी राहत दी है। मोहाली में थार की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति को ट्रिब्यूनल ने 1 लाख 33 हजार 580 रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। ट्रिब्यूनल ने माना कि हादसा थार चालक की लापरवाही से हुआ था। ऐसे में वाहन चालक, मालिक और बीमा कंपनी संयुक्त रूप से मुआवजा देने के लिए उत्तरदायी हैं। बीमा कंपनी को वाहन मालिक की ओर से मुआवजे का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही मुआवजे पर याचिका दायर करने की तारीख से भुगतान होने तक 7.5 प्रतिशत सालाना ब्याज भी देना होगा। 9 दिसंबर 2024 को हुआ था हादसा, कंधे की हड्डी टूट गई थी

याचिकाकर्ता सुखविंदर सिंह के अनुसार, 9 दिसंबर 2024 को थार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद उन्हें श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब अस्पताल सोहाना में भर्ती करवाया गया। इसके बाद राजपुरा के लाइफ केयर अस्पताल में उनका इलाज चला। यहां उनके बाएं हाथ के कंधे के पास की हड्डी में फ्रैक्चर होने के कारण ऑपरेशन किया गया और इंटरलॉकिंग इंट्रामेडुलरी नेलिंग की प्रक्रिया अपनाई गई।
विज्ञापन

25 दिन बाद दर्ज हुई थी एफआईआर
हादसे के करीब 25 दिन बाद 3 जनवरी 2025 को थाना सोहाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस के एएसआई हरविंदर सिंह ने ट्रिब्यूनल में बताया कि थार को सोनम नरूला चला रही थीं और उन्हें बाद में मामले में आरोपी के तौर पर नामजद किया गया। पुलिस के अनुसार, चालक पूछताछ के लिए थाने नहीं पहुंची थी और वाहन मालिक वरुण नरूला ने भी वाहन पेश नहीं किया था। हालांकि, ट्रिब्यूनल ने घायल के बयान और पुलिसकर्मी की गवाही को विश्वसनीय माना। देरी को भी इलाज के चलते उचित बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमा कंपनी नहीं साबित कर सकी पॉलिसी की शर्तों का उल्लंघन
बीमा कंपनी ने चालक के वैध ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के दस्तावेज पर सवाल उठाए थे, लेकिन ट्रिब्यूनल में इसके समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य पेश नहीं किया। रिकॉर्ड के अनुसार, चालक का लाइसेंस 2031 तक वैध था और वाहन का बीमा हादसे के समय प्रभावी था।


इस तरह तय किया गया मुआवजा
- अस्पताल और दवाइयां का खर्च -53,580
-विशेष आहार और अटेंडेंट खर्च -30,000

-आने-जाने का खर्च -20,000 -दर्द और परेशानी -30,000

-कुल -1,33,580
ट्रिब्यूनल ने स्पष्ट किया कि स्थायी या अस्थायी दिव्यांगता के संबंध में कोई प्रमाण रिकॉर्ड पर नहीं आया, इसलिए भविष्य की आय के नुकसान के लिए अलग से मुआवजा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed