फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   peoples protest against TDI City Builders

बदइंतजामी से गुस्साए टीडीआई सिटी के लोग बिल्डर्स के खिलाफ उतरे

Tue, 12 Nov 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
peoples protest against TDI City Builders
मोहाली। अव्यवस्थाओं व लचर सुरक्षा इंतजामों से गुस्साए टीडीआई सिटी के सेक्टर 110-111 के लोगों ने आज बिल्डर्स व मेंटीनेंस करने वाली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करके धरना दिया। शुक्रवार रात बीएमडब्ल्यू कार पर केमिकल डाल कर जलाए जाने की घटना के बाद से यहां के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की अगुवाई में किए गए प्रदर्शन के दौरान सेक्टर में सुविधाएं बहाल कर सुरक्षा बंदोबस्त चाकचौबंद करने के लिए बिल्डर्स को 15 दिन का समय दिया गया है। वीरवार को लोग गमाडा के अधिकारियों व एसएसपी से मिलकर अपनी परेशानियों से अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए के प्रधान राजविंदर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों आरके शर्मा, धरमवीर वशिष्ठ, राकेश शर्मा व एमएल शर्मा ने धरने के दौरान कहा कि बिल्डर्स ने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। महंगे दामों पर जगह देने के बावजूद इलाके में मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया नहीं करवाई गई हैं जबकि एसोसिएशन सहित यहां के लोगों ने कई बार लिखित तौर पर इन समस्याओं से बिल्डर्स को अवगत करवाया है। इसके बावजूद आज तक कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार को टीडीआई के मोहाली प्रोजेक्ट हैड रोहित गोगिया को एक मांग पत्र सौंपकर 15 दिन के भीतर इलाके की समस्याएं दूर करने की मांग की है। मांग पत्र में नौ मांगों जैसे सड़कों की मरम्मत, पार्कों की मेंटिनेंस, बिजली का सही व नियमित प्रबंध व लचर सिक्योरटी इंतजामों आदि में तुरंत सुधार की मांग रखी है।
विज्ञापन

घटना वाले दिन भी ड्यूटी से गायब थे कई सिक्योरिटी गार्ड
टीडीआई के लोगों ने बताया कि सुरक्षा के हालत इतने खराब हैं कि यहां लगातार चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। असामाजिक तत्वों का हौसले इस कदर बुलंद हैं कि शुक्रवार रात एक बीएमडब्ल्यू कार को केमिकल डालकर जलाने की कोशिश की गई। परिवार के उठ जाने के कारण बड़े हादसे से बचाव हो गया। घटना के बाद जब आरडब्ल्यूए के मेंबर्स ने सिक्योरिटी की चेकिंग की तो रजिस्टर में 18 सुरक्षा कर्मियों की हाजिरी लगी थी, लेकिन इनमें से 4 गैर-हाजिर थे। 3 सिक्योरिटी गार्ड हाजिरी लगी होने के बाद भी ड्यूटी वाली जगह पर नहीं थे और दो सिक्योरिटी गार्ड अपनी ड्यूटी छोड़ कर मेन गेट पर सुपरवाइजर के पास बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वादों से मुकरे टीडीआई बिल्डर्स, लोगों पर पड़ रहा अतिरिक्त आर्थिक बोझ
लोगों ने बताया कि इलाके के पार्क सिर्फ कहने भर को ही पार्क हैं। वहां पैदल सैर करने के लिए फुटपाथ तक नहीं हैं। एक पार्क में एसोसिएशन के सदस्यों ने अपने स्तर पर खर्च करके फुटपाथ बनवाया। इसके साथ ही लिखित एग्रीमेंट होने के बावजूद बिल्डर्स ब्रॉडबैंड व केबल के लिए अंडरग्रांउड तार डालने की इजाजत तक नहीं दे रहे। एसोसिएशन के प्रधान राजविंदर सिंह ने बताया कि इलाके में क्लब बिल्डर्स द्वारा बनाया जाना था लेकिन इसके बावजूद क्लब के लिए पचास-पचास हजार रुपए वसूले गए। इन सेक्टरों के बीच में खेती योग्य जमीन है, जहां खेती की जा रही है, ऐसे में कटाई व कीटनाशकों के छिड़काव के दौरान यहां रह रहे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

कोट
इलाके के लोगों ने 29 नवंबर से पहले इन मांगों पर कोई कदम न उठाए जाने पर बिल्डर्स के खिलाफ तीखा संघर्ष करने की चेतावनी दी है। इससे पहले मैनेजमेंट के सामने इन समस्याओं को रखा जाएगा। -रोहित गोगिया, प्रोजेक्ट हेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed