फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People were thrilled to witness the slaying of Bali and the coronation of Sugriva during the Ramlila.

Mohali News: रामलीला में बाली वध, सुग्रीव का राजतिलक देखकर रोमांचित हुए लोग

Mon, 19 Oct 2026 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
People were thrilled to witness the slaying of Bali and the coronation of Sugriva during the Ramlila.
सेक्टर-70 के मटौर श्री सत्यनारायण मंदिर में रविवार को आयोजित रामलीला में भारी संख्या में जुटे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सेक्टर-70 के मटौर श्री सत्यनारायण मंदिर में रविवार को आयोजित रामलीला में बाली वध, सुग्रीव के राजतिलक और हनुमान जी के माता सीता की खोज में जाने के प्रसंगों का मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु पहुंचे। कलाकारों ने अपने अभिनय से रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

मंचन में भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता, बाली वध और सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाए जाने की कथा प्रस्तुत की गई। इसके बाद माता सीता की खोज के लिए वानर सेना को अलग-अलग दिशाओं में भेजने का प्रसंग दिखाया गया। हनुमान जी को माता सीता की खोज का दायित्व सौंपे जाने के दृश्य ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन


कलाकारों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मित्रता और माता सीता को खोजने के संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। आयोजकों ने कहा कि रामलीला का उद्देश्य लोगों को भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों से जोड़ना है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक शिक्षाओं से परिचित कराने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed