{"_id":"621fd5b148c73b1cae582c60","slug":"people-s-troubles-increased-due-to-overflow-sewerage-in-exchange-colony-mohali-news-pkl443569242","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सचेंज कॉलोनी में ओवरफ्लो सीवरेज से बढ़ी लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सचेंज कॉलोनी में ओवरफ्लो सीवरेज से बढ़ी लोगों की परेशानी
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर की पटियाला रोड पर स्थित वार्ड नंबर-19 की एक्सचेंज कॉलोनी में ओवरफ्लो सीवरेज की समस्या ने यहां के निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। यहां पर गंदा पानी सड़क पर बहकर खाली प्लॉट में जमा हो रहा है। इस कारण इसकी बदबू इतनी ज्यादा हो गई है कि लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।
इस समस्या की शिकायत देने के बावजूद नगर परिषद के अधिकारी और ठेकेदार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। हालांकि लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभागों को अपनी इस बड़ी समस्या का समाधान करवाने के लिए शिकायतें दी हैं, लेकिन कोई भी इस मुद्दे पर ध्यान देने की जहमत नहीं उठा रहा है। वहीं जिस जगह पर सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है वहां पर नजदीक के एक खाली प्लॉट में गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे आसपास के बने मकानोें की दीवारों की नींव में सीवरेज का पानी भर रहा है और दरारें पड़ने लगी हैं। स्थानीय लोगों ने समस्या की जानकारी देते हुए बताया कि यहां रहने वाले परिवार सीवरेज का मिला हुआ दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। लोगों ने बताया कि उन्होंने नगर काउंसिल के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि उनके लिए सुविधा की जगह सीवरेज मुसीबत बन गया है और सड़कों पर हर दिन गंदा पानी बहता रहता है। सीवरेज का पानी सड़क पर बहने से बदबू के साथ साथ बीमारियों फैलना का खतरा भी बढ़ गया है।
इस बारे में कॉलोनी के मकान नंबर 85 निवासी रघबीर सिंह ने कहा कि सीवरेज की बदबू ने उनके लिए घर पर रहना मुश्किल कर दिया है। क्योंकि उन्हें खाने या घर में रहने के दौरान बदबू के कारण घुटन महसूस होती है। यहां पर सड़कों और खाली प्लॉट में पानी भरने से सफाई कर्मियों को भी सफाई करने में भारी दिक्कत आ रही है। इसके अलावा रघबीर सिंह ने कहा कि उन्हें अपने घरों में ड्रेनेज सिस्टम को बंद करना होगा जिससे रुका हुआ पानी घर में न घुस पाए।
विज्ञापन
वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि अब वे अपना घर छोड़कर कहां जाएं? उन्हें जो नुकसान हो रहा है उसकी भरपाई कौन करेगा? स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोग जानलेवा बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों से मांग है कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
कोट्स
वार्ड नंबर-19 के लोग अपना कचरा सीवरेज सिस्टम में डाल रहे हैं। इस कारण सीवरेज का पानी का ओवरफ्लो हो रहा है। दो दिन पहले कुछ सफाई कर्मियों ने मैन होल की सफाई की थी। इसके बाद मंगलवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी के कारण कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं। जल्द ही यहां पर सक्शन मशीन को लगाकर ओवरफ्लो सीवरेज की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। -गिरीश वर्मा, कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर।