फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People protest for demand to add section of kidnapping in case against SP Command Balwinder Singh in Naya Gaon

हंगामा: नयागांव में सड़कों पर उतरे लोग, एसपी कमांड बलविन्दर सिंह पर दर्ज केस में अपहरण की धारा जोड़ने की मांग

Thu, 24 Feb 2022 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Feb 2022 01:01 PM IST
सार

नया गांव में तीन दिनों से एक प्रॉपर्टी विवाद गहराया हुआ है। लोगो को आरोप है कि एसपी कमांड बलविन्दर सिंह की तरफ से अपने कारिंदों के माध्यम से किसी व्यक्ति के प्लाट कर कब्जा करने की कोशिश की गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में काफी मारपीट हुई थी।

विज्ञापन
People protest for demand to add section of kidnapping in case against SP Command Balwinder Singh in Naya Gaon
नया गांव में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चंडीगढ़ से सटे नयागांव में प्रॉपर्टी को लेकर हुए विवाद में एसपी कमांड बलविंदर सिंह पर क्रॉस परचा दर्ज होने के बाद भी लोगों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ है। गुरुवार को लोगों ने नयागांव में जाम लगा दिया। लोग सीएम हाउस जाने पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि एसपी पर दर्ज केस में अगवा करने की धारा जुड़नी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। दूसरी तरफ भारी संख्या में पुलिस और अफसर नया गांव पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नया गांव में तीन दिनों से एक प्रॉपर्टी विवाद गहराया हुआ है। लोगो को आरोप है कि एसपी कमांड बलविन्दर सिंह की तरफ से अपने कारिंदों के माध्यम से किसी व्यक्ति के प्लाट कर कब्जा करने की कोशिश की गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में काफी मारपीट हुई थी। पुलिस ने पहले एसपी बलविन्दर सिंह की शिकायत पर आरोप लगा रहे लोगों पर केस दर्ज कर लिया था। लेकिन गुरुवार को लोगों ने इसके खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। लोग इस मांग पर अड़े हुए थे कि एसपी पर किडनैपिंग की धारा जुड़नी चाहिए। लेकिन पुलिस की तरफ से ऐसा नहीं किया गया जिसके बाद इलाके के सभी दुकानदार पार्षद प्रॉपर्टी डीलर संघर्ष की राह पर आ गए। उन्होंने जाम लगा दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed