फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People protest against builder in Blue Ridge Society

ब्लू रिज सोसायटी में बिल्डर के खिलाफ भड़के लोग

Tue, 29 Mar 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
People protest against builder in Blue Ridge Society
जीरकपुर। पीरमुछल्ला क्षेत्र में स्थित ब्लू रिज सोसायटी के लोगों ने मांगों को लेकर दूसरे दिन भी बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। सोसायटी निवासियों ने कहा कि बिल्डर ने सोमवार को 11 बजे सारी मांगें पूरी करने का वादा किया था लेकिन 11 बजे बिल्डर का स्टाफ का सदस्य वहां आया और आश्वासन देकर चला गया। इसके बाद सोसायटी निवासी भड़क गए।
विज्ञापन

लोगों ंने दोबारा बिल्डर के ऑफिस में हंगामा किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शाम को बिल्डर ने पानी का इंतजाम करने का वादा किया पर वह भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि इस सोसायटी में कई पार्टनर हैं। वे एक-दूसरे को जिम्मेदार बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे अरुण अनंत, मनीष कंबोज, पारुल वर्मा, अंकित गोयल, नेहा गोयल, राहुल वर्मा, मनीष पंगोत्रा, रितु, सतिंदर सिंह और दुबे आदि ने बताया कि एक तरफ बिल्डर ने सोसाइटी के कुछ लोगों को कब्जा दे दिया है और दूसरी ओर कई फ्लैटों में निर्माण कार्य भी चल रहा है। वहीं कई फ्लैटों का काम अधूरा ही छोड़ रखा है जिसके चलते लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में आ रहा दूषित पानी
लोगों ने बताया कि 35 फुट गहरे बोर से पानी दिया जा रहा है जो दूषित है। वहीं चौथी मंजिल तक पानी नहीं चढ़ रहा है इसलिए वे खुद पानी का इंतजाम करते हैं। सोसायटी में सड़कें खस्ताहाल हैं। सीवरेज ओवर फ्लो होता रहता है। इतना ही नहीं, बोरवेल चलाने के लिए बिजली का कनेक्शन तक नहीं है इसलिए जनरेटर से पानी भरना पड़ता है।
क्या कहते हैं अधिकारी
लोगों की समस्या का हल किया जाएगा। पीने वाले पानी की समस्या सबसे बड़ी है। उसे पहल के आधार पर जल्द ठीक करवा दिया जाएगा लेकिन उसमें जितना समय लगेगा, उतना लोगों को देना पड़ेगा। -गगनदीप सिंह प्रिंस, बिल्डर ब्लू रिज

लोगों की परेशनी के बारे में पता चला है। बिल्डर से बात कर इसका जल्द हल करवाऊंगा। रही बात नक्शे पास होने या न होने की तो यह चेक करने के बाद ही पता चल पाएगा। गिरीश वर्मा, कार्यकारी अधिकारी नगर काउंसिल जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed