फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People of many villages including Chapparchidi will get relief from the broken road

चप्पड़चिड़ी समेत कई गांवों के लोगों को टूटी सड़क से मिलेगी निजात

Thu, 12 May 2022 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
People of many villages including Chapparchidi will get relief from the broken road
मोहाली। चप्पड़चिड़ी स्थित देश की सबसे ऊंची मीनार तक पहुंचने में अब लोगों को दिक्कत नहीं आएगी। इसके अलावा मोहाली से खरड़, कुराली और पंजाब के अन्य इलाकों में जाने वाले लोगों की भी राह आसान होगी। क्योंकि जिला को टूटी सड़क की याद आ गई है। बुधवार को गांव चप्पड़चिड़ी से गुजरने वाली सड़क की मरम्मत शुरू कर दी गई है। पूरा दिन सड़क पर पैचवर्क का काम चलता रहा है। उम्मीद है कि इससे लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

फतेह मीनार समेत कई गांव को जोड़ने के लिए मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ से चप्पड़चिड़ी के लिए सड़क जाती है। इस सड़क पर सुबह से लेकर शाम तक करीब दस हजार वाहन गुजरते हैं। इतना ही नहीं आपात समय में यह सड़क लाइफ लाइन का काम करती है। मोहाली की तरफ से शुरुआत में तो यह सड़क सही है लेकिन गांव से मीनार तक जाने वाली सड़क पूरी तरह खस्ताहाल है। इससे हर समय हादसों का डर बना रहता है। लोगों की मानें तो करीब दो साल से सड़क की मरम्मत के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस चक्कर में अब लोगों को लांडरां से होकर करीब आठ किलोमीटर दूर से होकर जाना पड़ रहा है जबकि इस रास्ते से यह सफर छह किलोमीटर का है। इस मामले को अमर उजाला ने तीन मई के अंक में करोड़ों खर्च कर बनाई फतेह मीनार, बदहाल सड़क से कैसे करें दीदार शीर्षक से गंभीरता से उठाया था। साथ ही बताया था कि लोगों को वहां तक पहुंचने के लिए किस तरह की परेेेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे ही यह मामला उठा उसके बाद जिला प्रशासन के ध्यान में यह मामला आया। साथ ही संबंधित विभाग को सड़क की रिपेयर के आदेश दिए गए। वहीं, सड़क की रिपेयर होने से अब लोगों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed