फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People making Ashiana spending millions in Gateway City of Mohali, craving sewerage connection, not giving up connection

मोहाली की गेटवे सिटी में लाखों खर्च कर आशियाना बनाने वाले लोग सीवरेज कनेक्शन को तरसे, गमाडा नहीं दे रहा कनेक्शन

Fri, 21 May 2021 01:55 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
People making Ashiana spending millions in Gateway City of Mohali, craving sewerage connection, not giving up connection
मोहाली। गमाडा की ओर से बसाई गई गेटवे सिटी में लाखों रुपये खर्च कर अपने आशियाने बनाने वाले लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। न तो अभी तक लोगों के घरों तक पहुंचने के लिए सीधी सड़क है और न ही लोगों को सीवरेज के कनेक्शन मिल पा रहे हैं। लोग काफी आहत है। इस मामले को लेकर पिछले दो दिनों से लगातार अलॉटी पुडा भवन के चक्कर काट रहे हैं। आश्वासन के सिवाय अलॉटियों को कुछ भी हासिल नहीं हो रहा है। अलॉटियों का कहना है कि पुडा के इस प्रोजेक्ट में उनके साथ धोखा हुआ है। अगर हालात में सुधार नहीं हुए तो उन्हें संघर्ष की राह पर आना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस बारे में पुडा दफ्तर के पहुंचे एडवोकेट संजीव सैनी, चरनजीत सिंह, सचिन सोहल, बलविंदर सिंह समेत लोगों ने बताया कि साल 2015 में गमाडा ने 417 रिहायशी प्लॉटों की स्कीम निकाली थी। सितंबर 2016 में अलॉटियों को अलाटमेंट पत्र जारी किए गए थे। साथ ही डेढ़ साल के अंदर सारी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने का दावा किया गया था। लेकिन गमाडा यह चीज नहीं कर पाया।। लोगों ने बताया कि करीब 25 से ज्यादा घर बनकर तैयार हो चुके हैं। लेकिन सीवरेज के कनेक्शन न होने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। क्योंकि गमाडा ने सीवरेज की लाइन बिछा दी है। अभी तक निकासी का प्रबंध नहीं किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, जो लोग सीवरेज लाइन में कनेक्शन जोड़ रहे है, उन्हें नोटस भेजे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह उनके साथ सीधी धक्केशाही है। पुडा ने पहले ही नियमों को ताक में रखकर लोगों का शोषण कर रहा है। उन्होंने बताया कि जब लोग घर बनाएंगे तो सीवरेज की लाइन तो जोड़नी ही पड़ेगी। ऐसा कर तो अधिकारी लोगों के धक्का कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में गमाडा के ईओ पवित्रपाल सिंह ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। कुछ जमीन को एक्वायर करने के प्रक्रिया चल रही है। ग्रामीण विभाग के साथ उनका पत्राचार चल रहा है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर इस संबंध में जल्दी ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed