फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People in Dhakoli cursed the government when electricity made them cry the whole night

Mohali News: ढकोली में पूरी रात बिजली ने रुलाया तो लोगों ने सरकार को कोसा

Tue, 10 Jun 2025 11:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
People in Dhakoli cursed the government when electricity made them cry the whole night
जीरकपुर। बिजली के अघोषित कटों ने बीती रात ढकोली क्षेत्र के न्यू गणेश विहार और शक्ति एनक्लेव में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली बंद रहने के कारण लोगों में हाहाकार मचा रहा। इस समस्या से परेशान वार्ड नंबर-13 की कॉलोनियों के लोगों ने बिजली विभाग और पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके इकट्ठे हुए लोगों में मुकेश कुमार, बलजीत सिंह, आरके शर्मा, टीका चंद, सुमन, सोनी, लकी, भरत, रेशमा ने कहा के पूरी रात बिजली न होने के चलते क्षेत्र में पानी की किल्लत भी हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चे, बूढ़े और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हुईं। एकत्रित लोगों ने कहा कि बिजली विभाग को ऑनलाइन शिकायत करते हैं, तो हमें एक फोन नंबर दिया जाता है। उस फोन नंबर को कोई भी बिजली कर्मी नहीं उठाता। बिजली विभाग के जेई या लाइनमैन कभी लोगों का फोन नहीं उठाते। बलटाना क्षेत्र की कई सोसाइटियों में पिछले 24 घंटे में करीब 7 से 8 घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रही। शिवालिक विहार में 24 घंटे में करीब 6 से 7 बार बिजली बंद रही और बार-बार बिजली विभाग को शिकायतें करने के बावजूद घंटे तक इसे ठीक करने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। नाभा पभात रोड पर भी कई सोसाइटियों में 24 घंटे में 5 से 6 घंटे बिजली बंद रही। लोहगढ़ क्षेत्र में, वीआईपी रोड की दर्जनों सोसाइटी में भी घंटे तक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा।
विज्ञापन




ढकोली क्षेत्र के न्यू गणेश विहार और शक्ति नगर कॉलोनी के बच्चे जिस जगह से स्कूल बस में आकर बैठते हैं, ठीक उसी जगह पर लगे हुए बिजली के खंभे पर बिजली की नंगी तारों के कारण लोग परेशान हैं। इन तारों पर कोई टेप भी नहीं लगी है। लोगों का कहना है कि हमें अपने बच्चों को स्कूल बस में बैठाने के लिए खुद आना जाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि हमें मुफ्त की बिजली का जुमला सरकार ने थमा दिया है, जो कि हमें नहीं चाहिए। अगर बिजली ही नहीं है तो मुफ्त करके लोगों को भिखारी क्यों बनाया जा रहा है। हम बिजली के पैसे देने को तैयार हैं लेकिन हमें 24 घंटे बिजली चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




एकदम गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग ज्यादा बढ़ गई है। ज्यादा लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर और केबल खराब हो रहे हैं। ज्यादा समस्या गर्मी बढ़ने के कारण ही आ रही है। हमारे बहुत से मुलाजिम हड़ताल पर होने के कारण भी हम लोगों को समय पर सेव नहीं दे पा रहे लेकिन फिर भी कोशिश यही है कि शहर में किसी को भी बिजली की कमी से ने जूझना पड़े। - सुरेंद्र सिंह बैंस, एक्सएईएन, बिजली विभाग जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed