फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People faced hours of inconvenience at the DC office's Fard Kendra as work came to a halt due to an internet outage.

Mohali News: डीसी कार्यालय के फर्द केंद्र में घंटों परेशान होते रहे लोग, इंटरनेट ठप होने से रुका काम

Fri, 12 Jun 2026 11:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
People faced hours of inconvenience at the DC office's Fard Kendra as work came to a halt due to an internet outage.
मोहाली। जिला प्रशासन द्वारा लोगों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध करवाने के दावे उस समय फीके पड़ गए जब डीसी कार्यालय स्थित फर्द केंद्र में पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार के बावजूद सेवा नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे फर्द निकलवाने पहुंचे कई लोग तीन घंटे से अधिक समय तक टोकन हाथ में लेकर इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन उनका काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन

फर्द केंद्र में मौजूद कर्मचारियों ने लोगों को बताया कि इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। हालांकि लंबे समय तक समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में रोष देखने को मिला। कई लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन को ऐसी तकनीकी समस्याओं से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रखनी चाहिए ताकि आम जनता को परेशानी न झेलनी पड़े। फर्द निकलवाने पहुंचे पलविंदर सिंह ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वह सुबह समय पर केंद्र पहुंचे थे और टोकन भी ले लिया था, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उनका काम नहीं हो सका। सरकारी दफ्तरों में एक छोटे से काम के लिए लोगों का पूरा दिन खराब हो जाता है। लोगों का कहना था कि दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तकनीकी खामियों को जल्द दूर कर फर्द केंद्र की सेवाओं को सुचारु बनाया जाए, ताकि लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed