फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People demonstrated on the streets against the poor condition of New Chandigarh roads

Mohali News: न्यू चंडीगढ़ सड़कों की खस्ता हालत को लेकर लोगों ने किया पर सड़कों पर प्रदर्शन

Mon, 16 Sep 2024 06:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
People demonstrated on the streets against the poor condition of New Chandigarh roads
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

नयागांव। न्यू चंडीगढ़ में सड़क की खराब हालत को लेकर पीड़ित परिवारों ने गमाडा को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान न्यू चंडीगढ़ इको सिटी, कैसिया, ओमैक्स, अंबिका, डीएलएफ और आसपास के गांवों सहित पूरे न्यू चंडीगढ़ के निवासी शामिल थे।

लोगों ने एयरपोर्ट रोड, अंबिका फ्लोरेंस पार्क के पास जाकर, इस कार्यक्रम के बाद क्लेक्टन मार्केट तक एक शांतिपूर्ण शोक मार्च निकाला गया। इसमें प्रदर्शनकारियों ने सड़क सुरक्षा में तत्काल सुधार की मांग करते हुए बैनर और तख्तियां ले रखी थीं। इनमें लिखा था कि-हम उन लोगों के लिए हार्दिक प्रार्थना करते हैं, जिन्होंने किलर वीआर-6 रोड पर दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा दी।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि गमाडा की लापरवाही के कारण अधूरी एयरपोर्ट रोड पर दुर्घटनाओं की एक श्रृंखला हुई है। यहां जहां वर्षों से केवल एक तरफ का संचालन हो रहा है, जिससे गड्ढों से भरी एक संकरी और खतरनाक सड़क पर दोनों तरफ के यातायात के चलने की मजबूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस खतरनाक स्थिति के कारण एक युवती बिंदू राणा (अनु) और एक युवक ब्रह्मजीत बावा सहित कई लोगों की मौत हो गई। बिंदु राणा (अनु) के पिता रणधीर सिंह ने गहरा दुख और निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि-हिमाचल से चंडीगढ़ जाने के बड़े सपनों के साथ हमने अंबिका में एक घर खरीदा। गमाडा की लापरवाही के कारण हमारी बेटी की जान चली गई। हमारी पूरी दुनिया लुट गई। अब हम घर बेचकर वापस हिमाचल चले जाएंगे। इस दौरान इलाके के निवासियों ने गमाडा के अधूरे वादों के बारे में भी बताया।
सुरिंदर शर्मा, अध्यक्ष, ऑरमैक्स कैसिया आरडब्ल्यूए ने कहा कि गमाडा के एसई के साथ हाल ही में हुई बैठक के बाद, जहां टाउनशिप के मुद्दों को उजागर करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। शर्मा ने टिप्पणी कहा कि त्वरित कार्रवाई और जांच के वादे खोखले हैं।
यहां के निवासियों ने न्यू चंडीगढ़ में संगठित बुनियादी ढांचे की कमी पर भी चिंता व्यक्त की। ओआरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता ने अधिकारियों के उदासीन रवैये पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि यह लापरवाही समुदाय के लिए हालात बदतर बना रही है। उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में संगठित बुनियादी ढांचे की कमी पर भी चिंता व्यक्त की, क्योंकि यह क्षेत्र वर्तमान में किसी भी पंचायत या नगर निगम के अधिकार क्षेत्र से बाहर है।
ओमैक्स निवासी जगजीत सरीन ने मांग की कि न्यू चंडीगढ़ को मोहाली नगर निगम के अधीन लाया जाए। क्योंकि शहर की आबादी तेजी से बढ़ रही है, उचित विकास सुनिश्चित करने का यही एकमात्र तरीका है।


फ्लोरा सचिव राजेश शर्मा ने क्षेत्र में चलने वाले भारी वाहनों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। पीआर में सख्त यातायात नियमों की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए, शर्मा ने कहा कि दिन भर सड़कों पर निर्माण सामग्री ले जाने वाले बड़े ट्रक खतरनाक स्थिति पैदा करते हैं। भारी वाहन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे के बीच चलते हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए 6 बजे प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed