{"_id":"68642a0abd1425179809aceb","slug":"people-caught-a-miscreant-running-away-after-snatching-an-earring-and-handed-him-over-to-the-police-he-was-taken-on-two-day-remand-mohali-news-c-71-1-mli1010-130703-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कान की बाली झपटकर भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने पकड़ पुलिस को सौंपा, दो दिन के रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कान की बाली झपटकर भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने पकड़ पुलिस को सौंपा, दो दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन
मोहाली। महिला की कान की बाली छीनकर भागे एक्टिवा सवार दो झपटमारों में से एक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी से छीनी सोने की बाली बरामद कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जतिंदर निवासी दडुआ चंडीगढ़ के रूप में हुई है। उसके भागे साथी की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना मटौर में मामला दर्ज कर उसको अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
मूल रूप से नेपाल और फेज-3बी1 में किराये पर रहने वाली विष्णु पुरी ने पुलिस को बताया कि वह कोठी में खाना बनाने का काम करती है। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह खाना बनाकर पैदल अपने घर आ रही थी। जब वह कोठी नंबर 2021 के सामने पहुंची तो पीछे से आए एक्टिवा पर सवार दो लड़के हेलमेट पहने हुए थे। पीछे बैठे युवक ने उसके कान में डाली सोने की बाली झपट ली। इस कारण उसके कान का मांस फट गया और खून बहने लगा। एक्टिवा सवार बाली छीनकर भागने लगे तो उसने शोर मचा दिया। कुछ लोगों ने झपटमारों का पीछा किया। कुछ दूर जाकर फेज-3बी1 के सरकारी स्कूल के पास पीछा कर रहे लोगों ने एक्टिवा के पीछे बैठे युवक को पकड़ लिया जबकि उसका साथी एक्टिवा लेकर भाग गया। आरोपी से छीनी सोने की बाली भी बरामद कर ली। मूल रूप से बिहार निवासी आरोपी जतिंदर वर्तमान में दडुआ चंडीगढ़ में किराये पर रहता है।