फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People can lose their lives in a troubled accident due to potholes in the road.

जीरकपुर-शिमला हाईवे पर गड्ढ़ों में भरे पानी से वाहन चालक परेशान

Fri, 28 Jan 2022 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
People can lose their lives in a troubled accident due to potholes in the road.
जीरकपुर। शहर में शिमला हाईवे की हालत दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के कारण इसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई है। इस कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढ़े पैदा हो गए हैं। इस कारण हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जीरकपुर शिमला हाईवे एक अहम सड़क है। इस कारण पूरा दिन भारी यातायात रहता है। इस सड़क पर जीरकपुर बलटाना ट्रैफिक लाइन प्वाइंट के पास गड्ढ़े बनने शुरू हो गए हैं। लेकिन इनकी मरम्मत न होने के कारण यह गड्ढ़े दिन प्रतिदिन बड़े होते जा रहे हैं। पिछले दिनों लगातार कई दिन हुई बारिश के कारण गड्ढ़ों में पानी भरा हुआ है और पानी भरे रहने से यह बड़े हो गए हैं। यहां पर सड़क टूटने का मुख्य कारण यह भी है कि पानी की निकासी न होने की वजह से यहां पर पानी भरा रहता है।
विज्ञापन

इसके अलावा बलटाना लाइट प्वाइंट से के एरिया से ढ़कोली जाने वाली स्लिप रोड की हालत भी काफी खराब हो गई है। सड़क पर थोड़ी भी बारिश होने के बाद पानी की निकासी नहीं होती और सड़क पर पानी भरने से यह तालाब का रूप धारण कर लेती है। सड़क पर लगातार बारिश का पानी जमा होने के कारण काफी बड़े बड़े गड्ढ़े बन गए हैं। सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि यहां पर दो पहिया वाहन चालकों का चलना आसान नहीं है। इसके अलावा इन गड्ढ़ों में गिरकर लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग जीरकपुर-शिमला और इसके साथ जुड़ती ढकोली सड़क की खस्ता हालत की ओर प्रशासन के ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में संपर्क करने पर नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी गिरीश वर्मा ने कहा कि जल्द ही हाईवे संबंधी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों और स्लिप रोड की अपने स्तर पर मरम्मत जल्द करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed