फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People are troubled by the dust flying on Mubarakpur-Ramgarh Road, administration is careless

Mohali News: मुबारकपुर-रामगढ़ रोड पर उड़ती धूल से लोग परेशान, प्रशासन बेपरवाह

Fri, 12 Sep 2025 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the dust flying on Mubarakpur-Ramgarh Road, administration is careless
डेराबस्सी। मुबारकपुर से रामगढ़ जाने वाली सड़क पर उड़ती धूल ने वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भारी परेशानी खड़ी कर दी है। सड़क की खराब हालत के कारण वाहनों के गुजरने से धूल उड़ती है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को सांस लेने में भी कठिनाई हो रही है। लोगों ने बताया कि इस संबंध में प्रशासन और संबंधित विभागों को कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इस सड़क की मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई है जिस कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। जहां मरम्मत के लिए मिट्टी डालकर काम किया गया था, वहां से भी अब धूल उड़ने लगी है। इस वजह से हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



बीमारियां फैलने का बना हुआ डर
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार धूल-मिट्टी के संपर्क में रहने से सांस की बीमारियां, एलर्जी और आंखों की समस्याएं बढ़ रही हैं। स्थानीय दुकानदार भी इससे परेशान हैं, क्योंकि उनकी दुकानों पर धूल जम जाती है। पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग है कि इस सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि लोगों को इस मुश्किल से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed