{"_id":"654a99be698bcaa92b0db724","slug":"people-are-afraid-of-the-speed-of-vehicles-in-the-darkness-they-are-not-heard-mohali-news-c-87-1-spkl1037-6305-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अंधेरे के आगोश में वाहनों की रफ्तार से डरते हैं लोग, नहीं होती सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अंधेरे के आगोश में वाहनों की रफ्तार से डरते हैं लोग, नहीं होती सुनवाई
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। जाम के कारण सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण वाहन चालक सड़कों पर स्पीड में चलते हैं, इससे हर समय हादसा होने का डर बना रहता है। जीएच-41/42 के सामने बने पार्क में चलने के लिए फुटपाथ टूटे हैं, युवा वहां फुटबाल और क्रिकेट खेलते रहते हैं। इससे लोग वहां सैर नहीं कर पाते। ड्रेनेज सिस्टम की वजह से भी लोगों को परेशानी होती है।
सोसाइटी में 11 साल से ड्रेनेज सिस्टम टूटा हुआ है। कई बार शिकायत की गई। अधिकारी ठीक कराने का वादा करते हैं। हो सकता है रिकॉर्ड में इसको ठीक भी करा दिया गया हो, मगर लोगों को इस परेशानी से निजात नहीं मिल रही।- योगिंदर क्वात्रा
स्पीड ब्रेकर नहीं बनने के कारण आए दिए यहां हादसे होते रहते हैं। पेड़ों की छंटाई नहीं होने के कारण लोगों को फुटपाथ पर चलने में परेशानी होती है। अगर सड़क पर चलते हैं तो ज्यादा ट्रैफिक के कारण हादसा हो जाता है। लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। -अशोक खुराना
विज्ञापन
फुटपाथ पर अवैध रूप से चल रहे ढाबों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है। फुटपाथ पर पैदल चलने के लिए जगह ही नहीं बची है। कहीं नारियल बेचे जा रहे हैं तो कढ़ी-चावल। -कुलभूषण गांधी
सेक्टर में लावारिश पशुओं का आतंक है। अगर गेट से चौकीदार की नजर थोड़ी देर के लिए भी हट जाती है तो वे सोसाइटी में भी घुस जाते हैं। कई बार ये लोगों पर हमला कर चुके हैं। इनके कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। -अशोक सचदेवा
कोट
निगम की तरफ से सोसाइटियों की स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाया जाएगा। इसके लिए टेंडर पास किया जा चुका है। ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने के लिए संबंधित विभाग के साथ बैठक की जाएगी। इस समस्या का तुरंत हल निकाला जाएगा। - सचिन गुप्ता, कमिश्नर, नगर निगम