मोहाली। जिला मोहाली बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में करवाई जा रही दो दिवसीय मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न हो गई। दूसरे दिन शनिवार को हुए विभिन्न आयु वर्ग के अलग-अलग कैटेगरी के फाइनल मैच करवाए गए। इनमें हिस्सा लेने वाले विजेता खिलाड़ियों को मोहाली जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान एके कौशल और महासचिव परमिंदर शर्मा की ओर से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
जानकारी के मुताबिक चैंपियनशिप के दौरान करवाए गए 35 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग से लेकर 55 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने इनमें हिस्सा लिया। जिसमें 35 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के सिंगल मुकाबले में सिमरदीप सिंह, 35 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग डबल मुकाबले में सिमरदीप सिंह और मनदीप सिंह, 35 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग वाले मिक्सड डबल मुकाबले में शिखा सिंगला और सिमरजीत सिंह, 40 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग वाले सिंगल में टीएस सैनी और डबल में आकाश वालिया और टीएस सैनी, 45 से ऊपर आयु वर्ग के सिंगल में केडी अनेजा और डबल में सतनाम सिंह और विशाल शर्मा, 50 वर्ष से ऊपर वाले आयु वर्ग के सिंगल मुकाबले में राज कुमार और डबल में पुष्पिंदर और रजिंदर, 55 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के सिंगल मुकाबले में नीरज कौड़ा और डबल में नीरज कौड़ा, 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के सिंगल मुकाबले में पवन शर्मा और डबल में पवन शर्मा और हरविंदर सिंह विजेता रहे।