Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Patharis boycott field lawmakers in Kharar

खरड़ में पटवारियों ने किया फील्ड कानूनगो का बहिष्कार

Wed, 03 Jun 2020 02:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Patharis boycott field lawmakers in Kharar
खरड़। दी रेवन्यू पटवार यूनियन तहसील खरड़ की बैठक प्रधान हरविंदर सिंह पोहली की अध्यक्षता में हुई। इसमें खरड़ तहसील के समूह पटवारियों ने भाग लिया। यूनियन द्वारा पास किए प्रस्ताव के अनुसार तहसील खरड़ के समूह पटवारियों ने फील्ड कानूनगो भूपिंदरपाल सिंह का बहिष्कार करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान हरविंदर सिंह पोहली ने लिखित बयान में बताया कि कोविड-19 में तहसील खरड़ के समूह पटवारी ड्यूटी कर रहे हैं और लॉकडाउन के कारण दफ्तरी कामकाम बंद हैं। इसके चलते जमाबंदी, पब्लिक डीलिंग तथा फर्द केन्द्र का काम बंद होने के कारण जमाबंदियां निधारित तारीखों तक पूरी नहीं हो सकीं। लेकिन भूपिंदरपाल सिंह फील्ड कानूनगो खरड़ की जब भी तहसील खरड़ या उच्च अधिकारियों द्वारा कोविड-19 में कहीं भी सरकारी ड्यूटी लगाई जाती थी तो कानूनगो भूपिंदरपाल सिंह कोई न कोई बहानेबाजी करके आनाकानी करते रहे हैं। साथ ही उनका रवैया अधिकारियों तथा कर्मचारियों के प्रति बहुत घटिया है।
विज्ञापन

फील्ड कानूनगो के इस व्यवहार की दी रेवन्यू पटवार यूनियन खरड़ कड़ी निंदा करती है और घोषणा करती है कि तहसील खरड़ के समूह पटवारियों द्वारा फील्ड कानूनगो भूपिंदरपाल सिंह के साथ कोई संबंध नहीं रखा जाएगा और उनका पूरी तरह से बायकाट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त पटवार सर्कलों का काम शुरू
यूनियन की बैठक में यह भी प्रस्ताव पास किया गया कि फरवरी 2020 से तहसील खरड़ के समूह पटवारियों द्वारा अतिरिक्त पटवार सर्कलों का काम मुल्लांपुर के पटवारखाने को पुलिस से खाली करवाने के लिए छोड़ा गया था परंतु अब एसडीएम खरड़ हिमांशु जैन के आश्वासन के बाद पटवारियों द्वारा अतिरिक्त सर्कलों का काम दोबारा शुरू किया गया है। यूनियन के नेताओं ने कहा कि यदि अतिरिक्त पटवार सर्कलों की जमाबंदी दाखिल करवाने में देरी होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित पटवारी की नहीं होगी। इस अवसर पर गुरचरण सिंह, जसबीर सिंह, संदीप शर्मा, परमजीत सिंह, सुखबीर सिंह, आदित्या कौशल, परमिंदर समेत विभिन्न सर्कलों के पटवारी उपस्थित थे।

अपनी कमियां छु़पा रहे पटवारी : फील्ड कानूनगो
फील्ड कानूनगो भूपिंदरपाल सिंह ने कहा कि अगस्त, सितंबर 2019 की जमाबंदियां अक्तूबर 2019 तक जमा होनी थी और इनकी अवधि 30 अप्रैल 2020 तक बढ़ा दी गई थी जबकि लॉकडाउन 23 मार्च 2020 से लगा है। उनका कहना था कि पटवारियों ने पहले समय में जमाबंदियों का काम क्यों पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह पटवारियों को जमाबंदियां पूरी करके उनकी पड़ताल करवाने के लिए कहते हैं परंतु पटवारियों ने जमाबंदियों की समय पर पड़ताल नहीं करर्वाई। इस संबंधी एसडीएम खरड़ तथा तहसीलदार खरड़ को लिखित में दिया गया है। एसडीएम खरड़ का तहसीलदार खरड़ के माध्यम से जमाबंदियों संबंधी पत्र प्राप्त हुआ है जिसके बारे में पटवारियों के पास से जमाबंदियां न मिलने की लिस्ट तैयार करके एसडीएम तथा तहसीलदार खरड़ को भेज दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारी अपनी कमियों को छुपाने के लिए पड़ताल नहीं करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed