फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Parliament, save the house, siege, Mohali

घर बचाने के लिए संसद का भी घेराव कर सकते हैं

Tue, 08 Mar 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 08 Mar 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
Parliament, save the house, siege, Mohali
छठे दिन भी बाजार बंद रहा, प्रदर्शन - फोटो : amarujala
फेज-6 में प्रस्तावित फ्लाईओवर मामले में अभी तक कहीं से राहत की खबर नहीं है। साथ ही लोगों का संघर्ष पूरी तरह तेज हो गया है। कोठियां बचाओ संघर्ष कमेटी के बैनर तले संघर्ष पर चल रहे इलाके के लोगों की हड़ताल  सोमवार को 54वें दिन में दाखिल हो गई है।
विज्ञापन


इस दौरान भूपिंदर सिंह, गुरनाम सिंह, जसपाल सिंह संधू, जसपाल सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। वहीं, दूसरी ओर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा लोगों के संघर्ष को नजरअंदाज कर फ्लाईओवार बनाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इसके लिए एनएचएआई ने वेरका चौक से मिट्टी के सैंपल लेने का जो काम शुरू किया था वह अब बालौंगी तक पहुंच गया है। वहीं इलाके के लोग भी काम बंद करने के लिए लंबे समय से जिद्द पर अड़े हैं। लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर किसी भी हाल में बनने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी के सदस्य बीएस पुन्नी ने कहा कि फ्लाईओवर का काम बंद करने के लिए चाहे संसद का घेराव करना पड़े तो लोग पीछे नहीं हटेंगे। लेकिन वह घरों पर कोई आंच नहीं आने देंगे। लाईओवर बनने से इलाके के 54 घर इसकी चपेट में आएंगे। इसके अलावा गुरुद्वारा साहिब को भी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि एनएचएआई ने इलाके में फ्लाईओवर बनाने के लिए झूठा सर्वे किया है। नोटिफिकेशेन के मुताबिक इसे बलौंगी तक बनाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed