फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Parking problem will be solved, pass four maps of houses with stilt parking, four storey

भारत बंद की कॉल का समर्थन, मोहाली में आज बाजार रहेंगे बंद

Fri, 26 Mar 2021 02:25 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Parking problem will be solved, pass four maps of houses with stilt parking, four storey
मोहाली। कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों संगठनों की भारत बंद की काल को मोहाली व्यापार मंडल ने भी अपना समर्थन दे दिया है। व्यापार मंडल ने तय किया है कि शुक्रवार को भारत बंद की कॉल के दौरान जरूरी सामान वाली दुकानें ही खुलेंगी। जबकि शेष दुकानें कब खुलेंगी, इस संबंधी फैसला लेने की छूट स्थानीय मार्केट एसोसिएशन को दी गई है। वहीं, किसान यूनियनों ने एयरपोर्ट रोड समेत विभिन्न जगह पर चक्का जाम करने की तैयारी की है। दूसरी तरफ किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला पुलिस भी पूरी तरह तैयार है। सभी इलाकों के डीएसपी और एसएचओ को अलर्ट पर रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा जरूरी चीजों की सप्लाई नियमित चलती रहेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक पंजाब किसान यूनियन की तरफ से व्यापार मंडल मोहाली को एक पत्र लिखा था कि संयुक्त मोर्चे की तरफ से किसानी संघर्ष की मजबूती के लिए शुक्रवार को भारत बदं की काल दी है। ऐसे में वह इस संघर्ष की कामयाबी में अपना सहयोग दें। इसके बाद व्यापार मंडल की आपात मीटिंग हुई। इसमें सभी दुकानदारों का पक्ष सुना गया। व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा ने कहा कि मोहाली के दुकानदार हमेशा से किसानों के साथ खड़े रहे हैं। ऐसे में व्यापार मंडल ने किसानों के संघर्ष को अपना समर्थन दिया है। हालांकि बंद के दौरान जरूरी सामान की दुकानें जैसे की कैमिस्ट व दूध ब्रेड वाली दुकानें खुल पाएंगी। जबकि बाकी दुकानें बंद रहेंगी। बता दें कि भले ही कोरोना की वजह से दुकानदार परेशानी में हैं। लेकिन किसानों के लिए सभी किसानों ने अपना समर्थन दिया है
विज्ञापन

एयरपोर्ट रोड समेत इन सड़कों पर आवाजाही होगी प्रभावित
भारत बंद की काल के दौरान संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ से एयरपोर्ट रोड पर सेक्टर-82 चक्का जाम किया जाएगा। मोहाली प्रशासन के साथ आज किसान संगठनों ने मीटिंग भी की। किसानों ने साफ कहा कि वे फेज-5-3 ट्रैफिक लाइट, फेज-7 मार्केट, फेज-8 दशहरा ग्राउंड और गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के सामने भी चक्का जाम करेंगे। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन कादियां के जिला प्रधान राजिंदर सिंह ढोलन, ब्लॉक अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह मटरा ने कहा कि 26 मार्च को किसान आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर किसान संगठनों द्वारा भारत बंद का ऐलान किया गया है। दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हमारे साथियों को हमारे ओर से पूर्ण सहयोग है। केंद्र की सरकार को बिल वापस लेने ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed