फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Parking of world class railway station is ready: People of Panchkula, Mauli Jagran, Raipur Kalan, Baltana will get convenience.

वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की पार्किंग तैयार : पंचकूला, मौलीजागरां, रायपुरकलां, बलटाना के लोगों को होगी सहूलियत

Tue, 02 Jul 2024 05:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Parking of world class railway station is ready: People of Panchkula, Mauli Jagran, Raipur Kalan, Baltana will get convenience.
पंचकूला। मौलीजागरां, रायपुरकलां, बलटाना और पंचकूला के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का पंचकूला साइड का 14 हजार स्क्वायर मीटर में तैयार पार्किंग 5 जुलाई से खोल दी जाएगी। इंडियन रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आईआरएलडीए) की तरफ से पार्किंग एरिया में दो और चार पहिया वाहनों सहित ऑटो, कॉमर्शियल वाहनों की पार्किंग के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। रेल यात्री सीधा पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे और फुट ओवरब्रिज से चंडीगढ़ की तरफ निकल जाएंगे। अभी पार्किंग एरिया के निर्माण के चलते रेलवे स्टेशन पर आने वाले हजारों यात्रियों को अपना वाहन पार्क करने के लिए चंडीगढ़ की तरफ जाना पड़ता है। ऐसे में लोगों का दो किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगता है। पार्किंग शुरू होने के बाद समय और पेट्रोल की बचत होगी। इस पार्किंग के खुलने से रेल यात्री राहत की सांस लेंगे।स्टेशन छोड़ने वालों को होगी अभी परेशानी
विज्ञापन

अभी रेलवे स्टेशन पर लोगों को छोड़ने आने वालों को फुट ओवरब्रिज से करीब 300 मीटर की दूरी पर अपने वाहन पंचकूला साइड पार्क कराना पड़ता है। स्टेशन परिसर में कम जगह के चलते आए दिन यहां पार्किंग की समस्या बनी रहती है। शताब्दी, वंदे भारत सहित लांग रूट की ट्रेनों के स्टेशन पर आने के बाद पार्किंग एरिया में जाम लग जाता है। बुजुर्ग, दिव्यांग सहित भारी सामान और बच्चों के साथ स्टेशन आने वाली महिलाओं को फुट ओवरब्रिज तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता।
विज्ञापन



प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन बिल्डिंग का ग्राउंड फ्लोर तैयार
आईआरएलडीए ने पंचकूला साइड वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन बिल्डिंग का ग्राउंड फ्लोर तैयार कर दिया है। दूसरी मंजिल की फिनिशिंग का काम चल रहा है। पंचकूला छोर में ग्राउंड फ्लोर पर 15 टिकट बुकिंग काउंटर, एक बुक स्टॉल, एक रिटेल शॉप, एक रेलवे कार्यालय, एग्जीक्यूटिव लाउंज, एक सुरक्षा/सीसीटीवी/निगरानी कक्ष के लिए कमरा तैयार किया गया है। वहीं फर्स्ट फ्लोर पर रिटायरिंग रूम, डोरमेट्री तैयार की जाएगी। इसके अलावा सेकंड फ्लोर पर पूछताछ काउंटर, फूड कोर्ट, खुदरा दुकानें, लॉम रूम भी तैयार होंगे। इसके अलावा तीसरी मंजिल पर 408 वर्गमीटर का पेड वेटिंग लाउंज, एक फूड कोर्ट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम तेजी से चल रहा है। पंचकूला साइड की पार्किंग तैयार कर दी गई है। 6 जुलाई तक लोगों के लिए खोल दी जाएगी। वहीं रेलवे स्टेशन का ग्राउंड फ्लोर तैयार हो चुका है। अभी पहली, दूसरी व तीसरी मंजिल पर फिनिशिंग का काम चल रहा है। - वेद प्रकाश डूडेजा, वाइस चेयरमैन, आरएलडी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed