फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Park and parking will be arranged in two phases from fifty lakhs

पचास लाख से दो फेजों में पार्क और पार्किंग की व्यवस्था होगी

Tue, 24 May 2022 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Park and parking will be arranged in two phases from fifty lakhs
मोहाली। नगर निगम 50 लाख रुपये की लागत से दो फेजों में पार्क और लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करवाएगा। सोमवार को नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने काम की शुरुआत की। मेयर ने कहा कि इलाके के लोगों की तरफ से जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वह पूरी तनदेही से पूरा करेंगे। इलाके के हर क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जाएंगे। किसी भी क्षेत्र के साथ पक्षपात नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों को कहा कि यदि किसी के पास सुझाव है तो उन्हें भेज सकते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा सेक्टर-70 श्री गुरु तेग बहादुर सोसायटी में पार्क के साथ ही पार्किंग की व्यवस्था करवाई जाएगी। वहीं पेज-चार में एक पार्क में होने वाली जलभराव की दिक्कत को दूर किया जाएगा। साथ ही पूरे इलाके का संपूर्ण विकास किया जाएगा। मेयर ने कहा कि पहले सोसायटियों के अंदर का काम मोहाली नगर निगम नहीं करता था लेकिन पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की अगुवाई में इलाके की सोसायटियों का काम नगर निगम अपने अधीन ले आया। इससे सोसायटियों में रहने वाले लोगों को काफी फायदा हुआ है। अब तक मोहाली की सोसायटियों में करोड़ों रुपये के विकाय कार्य करवाए जा चुके हैं। श्री गुरु तेगबहादुर सोसायटी इलाके की सबसे पुरानी सोसायटियों में से है। सोसायटी के लोगों से बातचीत के आधार पर सारे काम करवाए जा रहे हैं। फेज-चार में पार्क में पानी की समस्या को दूर किया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, फेज-सात की पार्षद बलराज कौर धालीवाल व उनके प्रति समाजसेवी गगन वालिया, श्री गुरु तेगबहादुर सोसायटी के गुरुमुख सिंह वालिया, फेज-चार की पार्षद दविंदर कौर वालिया व उनके पति समाज बलजिंदर सिंह वालिया, भोला सिंह आदि हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed