फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Parents protest against school for taking development charge in Zirakpur

जीरकपुर में डेवलपमेंट चार्ज लेने पर अभिभावकों का स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 14 Sep 2021 02:20 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Parents protest against school for taking development charge in Zirakpur
जीरकपुर। रामगढ़ भुड्डा गांव में स्थित सेंट जेवियर स्कूल की ओर से डेवलपमेंट फीस मांगने पर बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल प्रदर्शन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर अभिभावक बोले कि हमारे बच्चे घर से पढ़ाई कर रहे हैं फिर किस बात के डेवलपमेंट चार्ज दें। वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन यह चार्ज लेने पर अड़ा हुआ है।
विज्ञापन

इस मौके पर अभिभावकों ने बताया कि कोरोना के कारण स्कूल बंद थे और बच्चे पिछले साल से स्कूल नहीं आए और न ही स्कूल द्वारा किसी सुविधा का इस्तेमाल किया गया है। उनके बच्चे घर से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं, ट्यूशन और एनुअल फीस भरने को तैयार हैं। वहीं स्कूल प्रबंधन उन्हें एक फर्जी वीडियो और कागजात दिखा रहे हैं जिसमें डेवलपमेंट चार्ज देने जरूरी बताए जा रहे हैं। लेकिन अभिभावक इस बात पर अड़े हुए हैं कि जब तक डीसी मोहाली इसके आदेश नहीं देते वह चार्ज नहीं देंगे। अभिभावकों ने बताया कि उन्होंने डीसी मोहाली को एक पत्र लिखकर इस संबंधी जानकारी दी है और 17 सितंबर तक फैसला सुनाने का समय दिया है। इस संबंधी स्कूल प्रिंसिपल से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मीडिया से बात करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed