{"_id":"67d9d8e9f32e8901c40ef0d7","slug":"panic-spread-after-firing-in-the-air-on-dj-floor-during-wedding-ceremony-mohali-news-c-71-1-mli1005-126748-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शादी समारोह के दौरान डीजे फ्लोर पर किया हवाई फायर, फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शादी समारोह के दौरान डीजे फ्लोर पर किया हवाई फायर, फैली दहशत
विज्ञापन
डांस करते हुए गोली चलाते आरोपी। स्रोत:वीडियोग्रैब
मोहाली। एक शादी समारोह के दौरान डीजे फ्लोर पर नाचते समय एक व्यक्ति ने पहले तीन हवाई फायर किए। इसके बाद जब वह पिस्टल अपनी जेब में डालने लगा तो उसी दौरान एक और गोली चल गई। यह वारदात एयरपोर्ट के साथ लगते सेक्टर-101 सैनी माजरा गांव की है। इसकी सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गई है।
इससे शादी समारोह में दहशत फैल गई। जब हवाई फायर किया गया तब स्टेज पर करीब तीन युवक डांस कर रहे थे। आरोपी की पहचान सुखप्रीत सिंह सुक्खा निवासी प्रेमगढ़ सैनी माजरा के रूप में हुई है। डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ थाना आईटी सिटी में बीएनएस की धारा 125 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
डीएसपी बल ने बताया कि शादी समारोह के दौरान जैसे ही सुखप्रीत सिंह ने हवाई फायर किए तो तीन और युवक स्टेज पर आ गए और नाचने लगे। हालांकि एक व्यक्ति ने सुखप्रीत को हवाई फायर करने से रोका लेकिन उसने पिस्टल निकाला और दो हवाई फायर और कर दिए। जब वह पिस्टल अपनी जेब में डालने लगा तो अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चली गई।
विज्ञापन
गोली डीजे के स्पीकर की तरफ जाने के चलते सभी बच गए। उसके बाद सभी फ्लोर से नीचे उतर गए लेकिन घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाले सुखप्रीत सिंह का 30 बोर का लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर लिया है। विभाग को उक्त लाइसेंस रद्द करने के बारे में लिखकर भेजा गया है।