फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Panic due to getting toy pistol and narcotic vaccines near the mayor's residence

मेयर आवास के पास खिलौना पिस्तौल व नशीले टीके मिलने से दहशत

Thu, 02 Jun 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Panic due to getting toy pistol and narcotic vaccines near the mayor's residence
मोहाली। सेक्टर-78 स्थित मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू के निवास स्थान के पास खाली पड़े प्लॉट में खिलौना पिस्तह्नल व नशे के टीके मिलने से दहशत मच गई। यह सारा सामान एक लिफाफे में था। जैसे ही मामला ध्यान में आया तो मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने इस बारे में पुुलिस को सूचित किया। सोहाना थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सारा सामान कब्जे में ले लिया है। हालांकि मेयर ने कहा कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि घर के पास से इस तरह का सामान मिलना चिंता का विषय है। तीन दिन पहले पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के फेज-सात स्थित घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय दीवार फांदकर दाखिल होने की कोशिश की थी। यह सारा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। फुटेज में व्यक्ति साफ दिख रहा है। हालांकि उसने अपना चेहरा ढका हुआ था। ऐसे में वह पहचान में नहीं आ पाया। हालांकि जब व्यक्ति दीवार फांदकर घर में जाने की कोशिश कर रहा था तो इस दौरान हुई आवाज में घर में मौजूद लोग जाग गए। वहीं आरोपी व्यक्ति भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर वह व्यक्ति घर के अंदर दाखिल हो जाता तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। घटना संबंधी पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है। इस तरह की घटनाओं से इलाके के लोगों में डर का माहौल पाया जा रहा है। पुलिस को इस दिशा में उचित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसे लोगों पर नकेल कसी जा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हो चुकी है फायरिंग, रंगदारी के लिए आई थी कॉल
इलाके में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ही विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को रंगदारी की कॉल विधायक व उनके जानकारों को आनी शुरू हो गई थी। दस मार्च को पूर्व विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के नजदीकियों के सेक्टर-80 स्थित क्लब के बाहर फायरिंग हुई। इसके बाद 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इस संबंधी सोहाना में मामला दर्ज हुआ। इसके बाद पूर्व विधायक बलबीर सिंह सिद्धू के छोटे भाई एवं नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू के बिनजेस पार्टनर पारस महाजन से फोन पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। यह रकम न देने पर उन्हें अगवा करके जान से मारने की धमकी भी दी गई। कॉल करने वाले ने खुद को एक खतरनाक गैंगस्टर बताया था। इस मामले में मटौर थाने की पुलिस ने 23 मार्च को पारस महाजन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकियां देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या कहते हैं अधिकारी
मेयर जीती सिद्धू की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामान कब्जे में ले लिया है। इसकी जांच के बाद सामने आया कि मेयर के घर के बाहर से मिलने वाली वस्तु हथियार नहीं, बल्कि सिगरेट जलाने वाला पिस्टल लाइटर है। -गुरजीत सिंह, प्रभारी, पुलिस थाना सोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed