फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Panic due to finding dead body on the roof of shop in Dhakoli

Mohali News: ढकोली में दुकान की छत पर शव मिलने से दहशत

Thu, 12 Jun 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Panic due to finding dead body on the roof of shop in Dhakoli
जीरकपुर। ढकोली में दशमेश नगर में एक दुकान की दूसरी मंजिल पर शव मिलने से दहशत फैल गई। मृतक ने एक दिन पहले ही तीसरी मंजिल पर कमरा किराए पर लिया था। सूत्रों के अनुसार दुकान की तीसरी मंजिल की दीवार पर बैठा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बगल की दुकान की छत पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। वह बुधवार दोपहर करीब 3 बजे तक बगल की छत पर ही रहा, जहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ढकोली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के धर्मेंद्र नागेंद्र पांडे के रूप में हुई है। पेंटर का काम करने वाले पांडे ने घटना से एक दिन पहले ही शांति देवी नामक महिला की दुकान की तीसरी मंजिल पर कमरा किराए पर लिया था। दोपहर में जब बिजली चली गई तो दुकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार ने गर्मी के कारण छत का दरवाजा खोला तो शव पड़ा देखा। पास में ही एक सॉफ्ट ड्रिंक की बोतल पड़ी थी। यह देख वह सकपका गए और पुलिस को सूचना दी। ढकोली पुलिस ने धर्मेंद्र नागेंद्र पांडे की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को उसका सामान, मोबाइल फोन और शराब की बोतल मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed