फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Panch shot six times over a grudge related to molestation; two named as accused

Mohali News: छेड़छाड़ की रंजिश में पंच को मारी थीं 6 गोलियां, दो नामजद

Sat, 26 Sep 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Panch shot six times over a grudge related to molestation; two named as accused
मोहाली/नयागांव। गांव पड़ौल में पंच व पहलवान सत्ती पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में मुल्लांपुर गरीबदास पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद किया है। पुलिस ने पंच के भाई मेजर सिंह की शिकायत पर गांव पड़ौल निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू और दविंदर सिंह उर्फ जूरा के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। वारदात के बाद से दोनों आरोपी भागे हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी। छेड़छाड़ को लेकर विवाद की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन

कई बार गांव की पंचायत भी समझौता करवा चुकी थी लेकिन दिल में मलाल कायम था। पुलिस के अनुसार वीरवार देर रात पंच सत्ती अपनी गाड़ी से छोटी-बड़ी नग्गल मार्ग की तरफ से घर लौट रहा था। घर से कुछ दूरी पर पहुंचने के दौरान उनकी गाड़ी को घेर लिया गया। शिकायत में आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने उन पर छह से सात गोलियां चला दीं। फायरिंग में पंच गंभीर रूप से घायल हो गया। दो गोलियां उसकी जांघ पर लगी जबकि बाकी पेट में लगी हैं। परिजन उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां उनका उपचार चल रहा है। पंच के भाई मेजर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सत्ती के शरीर पर गोली लगने के छह निशान हैं, जबकि दो अन्य निशान भी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



सीसीटीवी फुटेज से सुराग जुटा रही पुलिस

मुल्लांपुर गरीबदास पुलिस ने एफआईआर नंबर 193 दिनांक 25 सितंबर 2026 के तहत जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू और दविंदर सिंह उर्फ जूरा दोनों निवासी गांव पड़ौल को नामजद किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 351(2), 351(3), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धाराएं 25, 54 और 59 लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों में छेड़छाड़ को लेकर विवाद था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। मामला दर्ज कर लिया है। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस खंगाल रहे हैं। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद किस रास्ते से भागे। पुलिस की जांच में फायरिंग में इस्तेमाल हथियार, आरोपियों के संभावित ठिकाने और वारदात के पीछे की वजह पर भी फोकस किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी। -जसपिंदर सिंह गिल, एसपी रूरल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed