{"_id":"6773bd3b5d571ed0ef04c532","slug":"overspeeding-mercedes-car-hits-food-delivery-boy-and-one-other-in-mohali-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में हादसा: ओवरस्पीड मर्सिडीज ने फूड डिलीवरी ब्वॉय को मारी टक्कर, ग्रील से टकराकर पलटी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में हादसा: ओवरस्पीड मर्सिडीज ने फूड डिलीवरी ब्वॉय को मारी टक्कर, ग्रील से टकराकर पलटी, दो घायल
Tue, 31 Dec 2024 03:22 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:22 PM IST
सार
मोहाली के फेज-3बी2 में कटानी सवीट्स के पास ओवरस्पीड मर्सिडीज कार ने फूड डिलीवरी ब्वॉय और एक अन्य शख्स को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस ने कार और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मोहाली में हादसा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली में मंगलवार को सड़क हादसा हुआ है। यहां एक ओवरस्पीड मर्सिडीज कार ने दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से दोनों घायल हुए हैं। इसके बाद बेकाबू कार सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रील के टकराकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, आरोपी कार चालक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब चार बजे हादसा हुआ है। मोहाली के फेज-3बी2 में कटानी सवीट्स के पास ओवरस्पीड मर्सिडीज कार ने फूड डिलीवरी ब्वॉय और एक अन्य शख्स को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस ने कार और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी। कार चालक कंट्रोल खो बैठा और फेज-3बी2 की सड़क किनारे खड़े फूड डिलीवरी ब्वॉय की बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक का पिछला हिस्सा पूरी तरह टूट गया। साथ ही युवक घायल हो गया। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार मार्केट की पार्किंग में जा गिरी। पार्किंग में एक अन्य शख्स कार की चपेट में आ गया और वह घायल हो गई। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। घायलों को फेज-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।