फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Overcrowding in council office to make pass, long line in Zirakpur for gas cylinder

पास बनवाने के लिए काउंसिल दफ्तर में उमड़ी भीड़, गैस सिलिंडर के लिए जीरकपुर में लंबी लाइन

Sat, 28 Mar 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Overcrowding in council office to make pass, long line in Zirakpur for gas cylinder
जीरकपुर में गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी लोगों की भीड़। -संवाद - फोटो : MOHALI
जीरकपुर। जीरकपुर में कर्फ्यू के दौरान न तो भीड़ कम हो रही है और न ही सामाजिक दूरियों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसा हो रहा है कर्फ्यू के बीच जरूरत के सामानों को पूरा करने और लोगों तक जरूरत के सामान को पहुंचाने की जद्दोजहद में। एक ओर नगर काउंसिल के दफ्तर में पास बनवाने के लिए
लंबी लाइनें लगी हैं और दूसरी ओर गैस सिलिंडर लेने के लिए भी उपभोक्ताओं की कतार खत्म नहीं हो रही। हालात यह हैं कि एक दिन सख्ती के बाद कर्फ्यू के बावजूद लोग जीरकपुर में निकलने लगे हैं और लगातार भीड़ बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

सिलिंडर लेने पहुंचे 50 से ज्यादा लोग
जीरकपुर के नगला रोड पर स्थित गैस सिलिंडर के गोदाम में उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। यहां करीब 50 से ज्यादा लोग इकट्ठा थे। ऐसे में न तो यहां सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा था न ही ज्यादातर लोगों ने मास्क पहने थे। पहले तो गोदाम वालों ने लोगों को समझाया कि दूरी बनाकर खडे़
विज्ञापन
विज्ञापन

हों लेकिन वे नहीं माने।
इसके बाद यहां जमा भीड़ की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर डीएसपी गुरबख्शीश सिंह के साथ एसएचओ और पुलिस की पूरी टीम पहुंच गई। उन्होंने लोगों को समझाया कि आप घर जाएं और गोदाम मालिक को कहा कि आप अपनी गाड़ियों से होम डिलीवरी करवाएं। तब कहीं जाकर स्थिति नियंत्रण में आई।
प्रशासन के दरवाजे पर ही भीड़
जीरकपुर के नगर काउंसिल के दफ्तर में जबरदस्त भीड़ लगी रही। यह सभी लोग यहां पास बनवाने के लिए आए थे। सुबह करीब 10 बजे से ही भीड़ लग गई थी। जीरकपुर के इसी नगर काउंसिल के दफ्तर में प्रशासन के आला अधिकारी बैठते हैं। जो लोग यहां पास बनवाने के लिए आए थे उनमें से ज्यादातर ने न
तो मास्क डाले थे न ही उनके पास सैनिटाइजर था। इतना ही नहीं निजी संस्थानों की तरह नगर काउंसिल के अधिकारियों द्वारा भी इन लोगों की स्क्रीनिंग करने और उनको सैनिटाइज करने के लिए कुछ भी नहीं था। जीरकपुर के इसी दफ्तर के ठीक सामने जीरकपुर की चौकी है। वहां से भी लगातार अधिकारी निकलते रहे पर किसी ने इनकी ओर ध्यान नहीं दिया।
बेधड़क निकल रहे लोग
जीरकपुर में भी राशन की दुकानों पर लंबी लाइनें देखने को मिलीं। यहां लोग बेधड़क सड़कों पर निकल रहे हैं। एक राशन की दुकान वाले ने बताया कि उनकी दुकान के सामने सुबह 50 से 60 लोग जमा हो गए। इसी वजह से उन्होंने थोड़े समय के बाद ही दुकान बंद कर दी। जीरकपुर में करीब 1300 दुकानदारों को पास दिए जा चुके हैं।

कूपन से हो रही शॉपिंग
जीरकपुर में बेस्ट प्राइज में कूपन के साथ शॉपिंग की जा रही है। यहां कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है और एक मीटर की दूरी को मेंटेन करने के लिए बाकायदा गोले बनाए गए हैं। यहां वेटिंग एरिया भी बनाया गया है जिसमें लोग सामान खरीदने से पहले इंतजार करते हैं। इसके साथ ही बिलिंग काउंटर पर भी भीड़ न लगे, इसका इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed