फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Over 61 lakh rupees power bills owed to Powercom administration

अधिकारियों पर नहीं चलती पावरकॉम की पावर, प्रशासन पर 61 लाख से ज्यादा का बिजली बिल बकाया

Thu, 19 Dec 2019 12:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Over 61 lakh rupees power bills owed to Powercom administration
मोहाली। पावरकॉम की पावर के दो मापदंड हैं। एक आम आदमी के लिए और दूसरा रसूखदारों के लिए। आम उपभोक्ता अगर 3 महीने तक बिजली बिल न भर पाए तो नोटिस देने के साथ ही उसका कनेक्शन काट दिया जाता है, लेकिन प्रशासन पर पावरकॉम की यह पावर काम नहीं करती। यही वजह है कि जिला प्रशासन व पुलिस पर पावरकॉम का 61 लाख रुपये से ज्यादा बकाया होने के बाद भी अफसरों के कांप्लेक्स बिजली से रोशन हैं। जनता का कनेक्शन तीन महीने तक बिन न देने पर कट जाने पर उपभोक्ता को दोबारा कनेक्शन शुरू करवाने में पसीने छूट जाते हैं। वहीं प्रशासनिक संस्थानों पर पावरकॉम कोई कार्रवाई नहीं करता है।
विज्ञापन

हाल ही में बिजली बिलों में किए गए इजाफे के पीछे पावरकॉम की खस्ताहाल आर्थिक स्थिति का हवाला दिया गया था। बिजली दरों में लगातार इजाफे के बावजूद पावरकॉम की आर्थिक स्थिति अगर ठीक नहीं हो रही तो उसके पीछे आम आदमी नहीं बल्कि प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार हैं। बात मोहाली की करें तो यहां जिला पुलिस व प्रशासन पर पावरकॉम का 61 लाख 79 हजार 388 रुपये बकाया है। मोहाली के जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स पर 52 लाख 36 हजार 523 रुपए का बिजली बिल बकाया है। जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में डीसी व एसएसपी सहित सभी विभागों के अधिकारी व उनका अमला बैठता है। पुलिस भी प्रशासन से पीछे नहीं है। मोहाली एसएसपी के कैंप ऑफिस पर 9 लाख 42 हजार 865 रुपये का बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन

इस संबंध में जब पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों तृप्त बाजवा व साधु सिंह धर्मसोत से बात की गई तो उन्होंने ठोस जवाब देने की बजाय दोनों ही मंत्रियों का कहना था कि बिजली का इस्तेमाल किया है तो भुगतान भी करना ही पड़ेगा, चाहे देर-सवेर करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed